ePaper

Train News : पूजा के दौरान कुछ ट्रेनों के समय में किया गया परिवर्तन ताे कई रद्द

Updated at : 07 Sep 2024 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Festive Special Trains

त्योहारों में स्पेशल ट्रेन चलाएगा रेलवे.

Train News : भगवान गणेश और भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए आठ सितंबर (रविवार) से 12 सितंबर ( गुरुवार) तक और 18 सितंबर से 19 सितंबर तक सर्कुलर रेलवे की ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है.

विज्ञापन

Train News : राज्य प्रशासन के अनुरोध पर पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन ने भगवान गणेश और भगवान विश्वकर्मा की मूर्तियों के विसर्जन के लिए आठ सितंबर (रविवार) से 12 सितंबर ( गुरुवार) तक और 18 सितंबर से 19 सितंबर तक सर्कुलर रेलवे की ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गया है. साथ ही चार सर्कुलर रेलवे ईएमयू लोकल (30412, 30416, 30411, 30451) रद्द कर दी गयी है.

कई ट्रेनें रद्द

उक्त निर्धारित दिनों में छह ईएमयू लोकल (30322, 30344, 30324, 30346, 30312, 30314) कोलकाता स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और छह ईएमयू लोकल (30145, 30351, 30333, 30331, 30311, 30313) कोलकाता स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जायेगा. इसी तरह से चार सर्कुलर ईएमयू लोकल (30116, 30128, 30122, 30154) सियालदह (उत्तर) स्टेशन पर डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट की जायेंगी, जबकि चार ईएमयू लोकल (30113, 30121, 30123, 30111) को सियालदह (उत्तर) स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.

Also read : पश्चिम बंगाल: राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया ममता बनर्जी को झटका, अपराजिता बिल लटकाया, लेकिन क्यों?

कई ट्रेनों के समय में किया गया परिवर्तन

इसी तरह से दो जोड़ी सर्कुलर रेलवे ईएमयू लोकल (30511, 30711, 30712, 30552) बालीगंज स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट होगी. दो सर्कुलर रेलवे ईएमयू लोकल (30142, 30332) को कांकुरगाछी रोड जंक्शन-बलीगंज रूट से माझेरहाट तक डायवर्ट किया जायेगा और एक सर्कुलर रेलवे ईएमयू 30353 लोकल को माझेरहाट से डायवर्ट कर दिया जायेगा.

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने दुष्कर्म विरोधी अपराजिता बिल को बताया ‘ऐतिहासिक’

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola