मधुपुर-मथुरापुर के बीच लगाया जायेगा गार्डर

Updated at : 12 Apr 2024 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
मधुपुर-मथुरापुर के बीच लगाया जायेगा गार्डर

परिवर्तित मार्ग से चलेगी ट्रेन

विज्ञापन

धनबाद.

आसनसोल रेल मंडल के सीतारामपुर- झाझा मेन लाइन सेक्शन में मधुपुर- मथुरापुर के बीच ब्रिज नंबर 623 के गार्डर लगाने के लिए पावर व ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा. ब्लॉक 14 और 21 अप्रैल को लेना है. इस कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन व आंशिक समापन किया जायेगा. 12 व 19 अप्रैल को वास्को डी गामा स्टेशन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17321 वास्को डी गामा- जसीडीह एक्सप्रेस का आंशिक समापन मधुपुर स्टेशन पर किया जायेगा. यह गाड़ी मधुपुर और जसीडीह के बीच रद्द रहेगी. 14 अप्रैल को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल- हैदराबाद एक्सप्रेस, जमालपुर- रामपुरहाट- सेंथिया- अंडाल- आसनसोल- प्रधानखूंटा- धनबाद होते हुए हैदराबाद को जायेगी. 14 व 21 अप्रैल को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13331 धनबाद- पटना एक्सप्रेस व पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13332 पटना- धनबाद एक्सप्रेस का , गया के रास्ते परिचालन किया जायेगा.

यात्रियों की सुविधा को लेकर स्पेशल ट्रेनों का विस्तार :

गर्मी को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों के परिचालन में विस्तार किया गया है. इसमें पटना-सिकंदराबाद व हैदराबाद-पटना एक्सप्रेस शामिल हैं. ट्रेन का परिचालन गोमो के रास्ते होगा और इससे गोमो व धनबाद के यात्रियों को लाभ मिलेगा. इसके तहत ट्रेन संख्या 03253 पटना- सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन 29.04.24 तक होना था, अब इसका विस्तार 01.05.24 से 31.07.24 तक किया जायेगा. वहीं ट्रेन संख्या 07255 हैदराबाद- पटना एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन 01.05.24 तक होना था, अब इसका विस्तार 08.05.24 से 31.07.24 तक हो गया है. 07256 सिकंदराबाद- पटना एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन 26.04.24 तक होना था, अब यह 03.05.24 से 02.08.24 तक चलेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola