Dhanbad News: माटीगढ़ गोवर्धन पर्वत पर धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: माटीगढ़ गोवर्धन पर्वत पर धूमधाम से हुई गोवर्धन पूजा

विज्ञापन

Dhanbad News: माटीगढ़ डैम कॉलोनी स्थित गोवर्धन पर्वत पर बुधवार को यदुवंशियों ने श्रीकृष्ण गोवर्धन पर्वत एवं गौ माता की पूजा धूमधाम से की गयी. 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन के समापन के साथ श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया. शाम को कृष्ण दर्शन परिचर्चा एवं रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम ( भोजपुरी दुगोला) का आयोजन किया गया. सबसे बेहतर गोपालक को पूजा समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया. आयोजन में बेरमो विधायक जयमंगल सिंह, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, विधायक शत्रुघ्न महतो, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, यादव महासभा के जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव, विक्रम सिंह यादव, योगेंद्र यादव, रामाशीष यादव, कोइमपं के महामंत्री अर्जुन सिंह, राकोमयू के महामंत्री एके झा, दीपनारायण सिंह आरएन सिंह, महेन्द्र यादव, राजकुमार साव आदि ने शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में माथा टेका. मौके पर आयोजन समिति के संरक्षक बैजनाथ यादव, 20 सूत्री अध्यक्ष लगनदेव यादव, सुरेंद्र यादव, अध्यक्ष राजकुमार यादव, कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल चंद्र गोप, सचिव इंद्रासन यादव, अनिरुद्ध यादव, लक्ष्मण यादव, नागेन्द्र यादव, मिथिलेश यादव, अशोक यादव, शंभु यादव, मनोज गोप, छोटू यादव, रवि यादव, बंटी यादव, मुरली यादव, अंकुश यादव, शिवा यादव, सुनील यादव, योगेंद्र यादव, पिंटू यादव, मनेजर यादव, राजू यादव, दीनानाथ यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola