Dhanbad News: प्रेमिका ने बरवाअड्डा थाना में दर्ज करायी शिकायत
Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में प्रेम-प्रेमिका का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग रविवार को फिर भिड़ गये.
विज्ञापन
तूल पकड़ता जा रहा है भेलाटांड़ का प्रेम प्रसंग का मामला
बरवाअड्डा.
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भेलाटांड़ में प्रेम-प्रेमिका का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. मामले को लेकर दोनों पक्षों के लोग रविवार को फिर भिड़ गये. देर शाम तक दोनों पक्षों के लोग थाना में जमे रहे. इस संबंध में प्रेमिका ने बरवाअड्डा थाना में प्रेमी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. आवेदन में प्रेमिका ने कहा है कि दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है. प्रेमी हमेशा वीडियो काल व चैटिंग कर मुझसे बात करता था. शनिवार की शाम प्रेमी घर आया, तो उसे मेरे परिजनों ने देख लिया. फिर प्रेमी ने परिजनों से कहा कि वह शादी करना चाहता है. फिर उसने मेरे मांग में सिंदूर डाल दिया. वह लगातार शादी का प्रलोभन देकर मुझसे शारीरिक संबंध बना रहा था. अब वह अपने परिजनों के दबाव में आकर शादी करने से इनकार कर रहा है. वह मेरी निजी तस्वीर व वीडियो बनाकर सोशल साइट में डालने की धमकी भी दे रहा है.फेसबुक के माध्यम से हुई थी दोस्ती
वहीं प्रेमी ने कहा कि उससे फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी. उसके बुलाने पर वह घर पहुंचा तो घरवालों व ग्रामीणों ने पकड़ कर मारपीट की और जबरन प्रेमिका की मांग में सिंदूर डलवा दिया. वह शादी नहीं करना चाहता है. प्रेमिका के परिजनों ने पुलिस को कॉल रिकार्ड, मोबाइल चैटिंग, प्रेमी, प्रेमिका का आपत्तिजनक फोटो आदि सबूत सौंपा है. पुलिस ने प्रेमिका के आवेदन पर केस दर्ज कर प्रेमी युवक को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










