Dhanbad News: सदर अस्पताल में मुफ्त हुआ महिला का जटिल ऑपरेशन

Published by : ASHOK KUMAR Updated At : 06 Jan 2026 2:01 AM

विज्ञापन

युष्मान भारत योजना के तहत सदर अस्पताल में सोमवार को एक महिला का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया.

विज्ञापन

धनबाद.

आयुष्मान भारत योजना के तहत सदर अस्पताल में सोमवार को एक महिला का जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया. अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार ने बताया कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम पांडे बरवा की पुष्पा देवी (30 वर्ष), पति विजय कर महतो पिछले कई माह से पेट में तेज दर्द से पीड़ित थी. उन्होंने कई जगह चिकित्सकीय परामर्श लिया, परंतु उन्हें कोई स्थायी लाभ नहीं मिला. आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण उनका समुचित इलाज संभव नहीं हो पा रहा था. परिजनों को सदर अस्पताल में उपलब्ध स्त्री रोग सेवाओं एवं डॉ संजीव कुमार के बारे में जानकारी मिलने पर मरीज को यहां लाया गया. जांच के बाद पाया गया कि मरीज की दोनों फेलोपियन ट्यूब में गंभीर संक्रमण के कारण हाइड्रोसाल्पिंक्स की समस्या थी. सिस्ट का आकार भी काफी बड़ा हो चुका था, जिसे ऑपरेशन कर हटाना जरूरी था.

डॉ. संजीव कुमार के नेतृत्व में हुआ ऑपरेशन

सोमवार को सदर अस्पताल में डॉ संजीव कुमार के नेतृत्व में निश्चेतक डॉ राज कुमार, ओटी सहायक मधुसूदन मरांडी एवं शशिकांत के सहयोग से मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया. ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति सामान्य है. वह स्वास्थ्य लाभ कर रही हैं. ज्ञात हो कि यह ऑपरेशन किसी निजी अस्पताल में कराया जाता तो 40 से 50 हजार रुपये खर्च होते. सदर अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना के तहत यह ऑपरेशन मुफ्त में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola