ePaper

जेबीवीएनएल से धोखाधड़ी में चार ऊर्जा मित्र हटाये गये

Updated at : 25 Apr 2024 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
जेबीवीएनएल से धोखाधड़ी में चार ऊर्जा मित्र हटाये गये

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप सिद्ध होने के बाद बुधवार को अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप के निर्देश पर चार ऊर्जा मित्रों को कार्य से हटा दिया गया है.

विज्ञापन

उपभोक्ता को 15 दिन के अंदर बिल भुगतान का भेजा गया नोटिस धनबाद. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप सिद्ध होने के बाद बुधवार को अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप के निर्देश पर चार ऊर्जा मित्रों को कार्य से हटा दिया गया है. इस संबंध में अधीक्षण अभियंता श्री कश्यप ने निर्देश जारी कर दिया है. वहीं संबंधित उपभोक्ता को विभाग ने 15 दिन के अंदर 3.62 लाख रुपये का बिल भुगतान का नोटिस भेजा है. 15 दिनों के अंदर बिल भुगतान नहीं करने पर उपभोक्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गयी है. ज्ञात हो कि बिजली बिल को लेकर जेबीवीएनएल के साथ धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आने के बाद चारों ऊर्जा मित्रों को पहले ही बिलिंग कार्य से मुक्त कर दिया गया था. इसके बाद अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप के नेतृत्व में मामले की जांच चल रही थी. जांच में ऊर्जा मित्रों पर चीरागोड़ा के जिस उपभोक्ता के साथ मिलकर जेबीवीएनएल को चपत लगाने का आरोप लगा था, उसका सत्यापन होने के बाद ऊर्जा मित्र अरिजीत मिश्रा, पंकज रवानी, विश्वास व एक अन्य की बिलिंग आइडी ब्लॉक कर उपभोक्ता को 3.62 लाख रुपये का बिल भेजा गया. वहीं बुधवार को सभी ऊर्जा मित्र को कार्य से हटाने का निर्देश जारी कर दिया गया. क्या है मामला : आरोपी चार ऊर्जा मित्रों ने चीरागोड़ा के एक अपार्टमेंट का लाखों रुपये का बिजली बिल कम कराने के एवज में रंजन सिंह नामक उपभोक्ता से पैसे लिये थे. अपार्टमेंट में लगे मेन कॉमर्शियल मीटर को शॉर्ट-सर्किट से खराब कर दिया गया. बाद में नया मीटर लगवाया गया. खुद से मीटर खराब होने की रिपोर्ट तैयार की. इसके जरिये एवरेज बिल तैयार कर उपभोक्ता को लाभ पहुंचाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola