धनबाद में विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार, अस्पताल में भर्ती, सभी खतरे से बाहर

एसएनएमएमसीएच
धनबाद के जोड़ापोखर में विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के छह सदस्य बीमार हो गए. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी की स्थिति खतरे से बाहर है.
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के जोड़ापोखर में विषाक्त भोजन करने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए. सभी को उल्टी व दस्त शुरू हो गयी. कुछ बेहोश होने लगे. इसके बाद सभी को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. सभी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है. चिकित्सकों के अनुसार सभी की स्थिति खतरे से बाहर है. विषाक्त भोजन खाकर बीमार हुई सजदा खातून ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्यों ने साथ में भोजन किया था. देर रात एक-एक कर सभी की तबीयत खराब होने लगी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
एसएनएमएमसीएच किया गया रेफर
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात धनबाद जिले के जोड़ापोखर निवासी एक परिवार के सदस्यों की आधी रात को अचानक तबीयत बिगड़ने लगी. सभी को उल्टी व दस्त शुरू हो गयी. अचानक से घर में सभी की तबीयत बिगड़ने पर भागा-दौड़ी मच गयी. मुहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी मिलने पर वे एंबुलेंस से सभी को पहले निजी नर्सिंग होम ले गये, जहां सभी की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. विषाक्त भोजन खाकर बीमार हुए लोगों में सहारा खातून (48 वर्ष), मो सद्दाम कुरैशी (25 वर्ष), जोहरा खातून (39 वर्ष), मो मोसिम (18 वर्ष), मो शाहिद (24 वर्ष) व सजदा खातून (55 वर्ष) शामिल हैं.
रात में सभी ने साथ में किया था भोजन
विषाक्त भोजन खाकर बीमार हुई सजदा खातून ने बताया कि बुधवार की रात परिवार के सभी सदस्यों ने साथ में भोजन किया था. इसके बाद सभी रात के नौ से दस बजे के करीब सोने चले गये. रात एक से दो बजे के बाद एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. बुधवार की रात आम दिनों की तरह ही सभी ने घर में पका हुआ भोजन ही खाया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




