Dhanbad News : रामनवमी पर जिस जगह से गुजरेगा जुलूस, 15 मिनट पहले उस इलाके की काटी जायेगी बिजली

Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 05 Apr 2025 1:41 AM

विज्ञापन

जेबीवीएनएल ने जारी किया कंट्रोल रूम समेत विभिन्न इलाकों के अधिकारियों का नंबर

विज्ञापन

रामनवमी को निकलने वाले जुलूस के दौरान इस साल उपभोक्ताओं को घंटों बिजली कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा. जिस इलाके से रामनवमी का जुलूस निकलेगा, 15 से 20 मिनट पहले उक्त क्षेत्र की बिजली काटी जायेगी. जुलूस के गुजरते ही बिजली सेवा बहाल कर दी जायेगी. इस संबंध में शुक्रवार को जेबीवीएनएल की ओर से सभी बिजली अधिकारियों के लिए निर्देश जारी किया गया है. रामनवमी को लेकर निकलने वाले जुलूस के दौरान जेबीवीएनएल और जिला प्रशासन के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर बिजली कटौती पर निर्णय लेंगे. इसकी मॉनिटरिंग के लिए विद्युत आपूर्ति अंचल, धनबाद में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. किसी भी आपात स्थिति से निबटने व सूचनाओं के अदान-प्रदान के लिए नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर 9798540082 जारी किया गया है. इसके अलावा विभिन्न इलाकों में पदस्थापित अधिकारियों का मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है. बिजली संबंधित किसी भी तरह की सूचना इन नंबर पर दे सकते हैं.

बिजली संबंधित शिकायतों के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

नया बाजार : 8987796526गोधर : 8987796527मनईटांड़ : 8987796528भूली : 8987796529बच्चा जेल : 8987796530नवाडीह : 8987796533हीरापुर : 8987796532धैया : 8987796534सरायढेला : 8987796535पॉलिटेक्निक : 8987796536बगुला बस्ती : 8987796537हाउसिंग कॉलोनी : 8987796538कुसुम विहार : 8987796539सुगियाडीह : 8987796540पुटकी : 8987796541करकेंद : 8987796542निरसा वन : 8987796543गोपालगंज : 8987796544केलियासोल : 8987796545बेजाना : 8987796546बेनागोरिया : 8987796547रामकनाली : 8987796548निरसा टू : 8987796549मुगमा : 8987796550संजय चौक : 8987796551चिरकुंडा : 8987796552गोविंदपुर, आमाघाटा : 8987796554, 8987796555, 8987796556

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola