Dhanbad News: एलेप्पी एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन के परिचालन को लेकर फिर भेजा गया प्रस्ताव

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: एलेप्पी एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन के परिचालन को लेकर फिर भेजा गया प्रस्ताव

दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को होगी सुविधा.

विज्ञापन

दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है. धनबाद रेल मंडल ने धनबाद से कोयंबटूर तक एलेप्पी एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेन चलाने का प्रस्ताव एक बार फिर मंजूरी के लिए रेल मुख्यालय भेजा है. उम्मीद है कि प्रस्ताव को जल्द स्वीकृति मिल सकती है. इससे यात्रियों को अतिरिक्त ट्रेन सुविधा उपलब्ध होगी. इससे पहले 2023 में भी इसकी क्लोन ट्रेन को चलाने का प्रस्ताव भेजा गया था. इस बार ट्रेन को बोकारो-रांची के रास्ते चलाने का प्रस्ताव दिया गया है.

एलेप्पी एक्सप्रेस के रूट व ठहराव के आधार पर होगा संचालन

यह ट्रेन एलेप्पी एक्सप्रेस के रूट व ठहराव के आधार पर संचालित होगी. हालांकि इसका अंतिम गंतव्य एलेप्पी के बजाय कोयंबटूर होगा. ट्रेन को सप्ताह में एक दिन शनिवार को धनबाद से चलाने की योजना है.

वर्तमान में चल रही ट्रेनों का हाल

वर्तमान में धनबाद से एलेप्पी के लिए नियमित एलेप्पी एक्सप्रेस संचालित होती है, जबकि कोयंबटूर के लिए सप्ताह में एक दिन अमृत भारत एक्सप्रेस चल रही है. दोनों ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण नो-रूम या लंबी वेटिंग रहती है.

इलाज कराने जाने वाले लोग परेशान

मरीजों व उनके परिजनों की ओर से टिकट कन्फर्म कराने के लिए डीआरएम कार्यालय में बड़ी संख्या में आवेदन पहुंच रहे हैं. दक्षिण भारत के प्रमुख चिकित्सा केंद्रों, विशेषकर चेन्नई और काटपाडी में इलाज कराने जाने वाले यात्रियों को सीट नहीं मिलने की समस्या का सामना करना पड़ता है.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola