बिहार में टेंडर घोटाला में SVU की कार्रवाई, तीन बड़े अफसर को किया अरेस्ट, रिशु श्री से है कनेक्शन

रिशु श्री की तस्वीर
Tender Scam: बिहार में टेंडर घोटाले में एसवीयू की टीम ने कार्रवाई की और तीन अफसर को अरेस्ट कर लिया. एसवीयू ने मुमुक्षु चौधरी, तारिणी दास और उमेश सिंह को गिरफ्तार किया है. इनका कनेक्शन रिशु श्री से बताया जा रहा है.
पटना से मनोज कुमार की रिपोर्ट
Tender Scam: सरकारी टेंडरों में हेराफेरी में रिशु श्री के साझीदार रहे तीन अधिकारियों को एसवीयू ने गिरफ्तार कर लिया. वित्त विभाग के संयुक्त सचिव स्तर के अधिकारी रहे मुमुक्षु चौधरी, भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास और नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है.
अधिकारियों से पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी
सूत्रों के अनुसार, एसवीयू ने तीनों अधिकारियों को पूछताछ के लिए बुलाया था. कई घंटे तक चली पूछताछ के दौरान एजेंसी ने उनके सामने विभिन्न दस्तावेज, वित्तीय लेन-देन से जुड़े ब्योरे और जांच के दौरान जुटाये गये अन्य सबूत रखे. अधिकारियों के जवाबों और उपलब्ध सबूतों के जांच के बाद एसवीयू ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया.
मुमुक्षु चौधरी पर नगर निकायों में पदस्थापन के दौरान रिशु श्री से जुड़ी कंपनियों को कथित रूप से लाभ पहुंचाने और टेंडर प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के आरोप हैं. बताया जाता है कि पूर्व में हुई छापेमारी के दौरान उनके ठिकानों से बड़ी मात्रा में नकदी और अन्य दस्तावेज बरामद हुए थे. इसके बाद से वे एसवीएयू निशाने पर थे.
तारिणी दास के आवास से करोड़ों रुपये हुए थे बरामद
भवन निर्माण विभाग के पूर्व मुख्य अभियंता तारिणी दास भी इस मामले के प्रमुख आरोपितों में शामिल हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूर्व कार्रवाई के दौरान उनके आवास से करोड़ों रुपये नगद बरामद हुए थे. इसके बाद राज्य सरकार ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की थी. आरोप है कि सरकारी निर्माण कार्यों और टेंडरों में प्रभाव का इस्तेमाल कर कुछ चुनिंदा कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया.
ठेकेदारों से रिश्वत लेने के आरोपी हैं उमेश सिंह
नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता उमेश कुमार सिंह पर रिशु श्री समूह से जुड़े ठेकेदारों से कथित रूप से रिश्वत लेने, बिल भुगतान में अनियमितता बरतने और अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोप हैं. ईडी और एसवीयू की जांच के दौरान उनके नाम का उल्लेख सामने आने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई तेज हुई थी.
तीनों की रिमांड मांगेगी एसवीयू
सूत्रों का कहना है कि एजेंसी अब तीनों गिरफ्तार अधिकारियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है. जांच एजेंसियां वित्तीय लेन-देन, कथित अवैध संपत्तियों, बैंक खातों और विभिन्न कंपनियों के साथ इनके संबंधों की गहन पड़ताल करना चाहती हैं. माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं.
संजीव हंस पर भी निगाह
इस मामले में नामजद वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस को लेकर भी एजेंसियों की गतिविधियां तेज हो गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल राज्य से बाहर हैं. एसवीयू संजीव हंस पर भी दोबारा दबिश दे सकती है.
अधिकारियों और ठेकेदारों के कारोबारी नेटवर्क की हो रही पड़ताल
जानकारी के मुताबिक, रिशु श्री भ्रष्टाचार और कथित टेंडर घोटाला मामले की जांच में पहले से ही ईडी, एसवीयू और अन्य एजेंसियां एक्टिव हैं. जांच के दौरान कई अधिकारियों, अभियंताओं और कारोबारी नेटवर्क की भूमिका की पड़ताल की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










