Bihar MLC Chunav: क्या फिर बदल रहा अनंत सिंह का मन? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई चिंता, अनुज सिंह के साथ मंच पर छोटू सिंह भी दिखे

Updated:
विज्ञापन

तस्वीर में अनंत सिंह के साथ स्नातक सीट के दावेदार डॉ. अनुज सिंह और जेडीयू नेता छोटू सिंह

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar MLC Chunav: पटना स्नातक एमएलसी सीट को लेकर बिहार की सियासत में फिर हलचल तेज हो गई है. बिहटा में अनंत सिंह और डॉ. अनुज सिंह एक ही मंच पर नजर आए. तस्वीर सामने आने के बाद सवाल उठने लगा है कि क्या अनंत सिंह का रुख एक बार फिर बदल रहा है?

विज्ञापन

Bihar MLC Chunav: बिहार में स्नातक एमएलसी सीट को लेकर सियासी हलचल एक बार फिर तेज हो गई है. बिहटा में आयोजित एक कार्यक्रम की तस्वीर सामने आने के बाद पटना स्नातक सीट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. तस्वीर में मोकामा विधायक अनंत सिंह के साथ स्नातक सीट के दावेदार डॉ. अनुज सिंह और जेडीयू से जुड़े नेता छोटू सिंह भी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

एक ही मंच पर तीनों नेताओं की मौजूदगी को राजनीतिक तौर पर अहम माना जा रहा है. खासकर इसलिए क्योंकि कुछ समय पहले अनंत सिंह के जेडीयू के मौजूदा नेता और दावेदार नीरज कुमार के समर्थन में जाने की चर्चा थी.

पहले अनुज सिंह के समर्थन में आए थे अनंत सिंह

पटना स्नातक सीट से डॉ. अनुज सिंह की उम्मीदवारी को लेकर पहले से ही राजनीतिक चर्चा चल रही है. अनंत सिंह भी पिछले सप्ताह अनुज सिंह के समर्थन का ऐलान कर चुके हैं.

इसके बाद जेडीयू की ओर से एक बैठक आयोजित की गई थी. बैठक के बाद अनंत सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. वहीं जदयू के नीरज सिंह ने कहा था कि सबकुछ ठीक है. इसके बाद सियासी हलकों में यह चर्चा होने लगी कि अनंत सिंह जेडीयू के मौजूदा दावेदार नीरज कुमार के साथ खड़े हो सकते हैं.

अब बिहटा की तस्वीर ने बढ़ाया सस्पेंस

बिहटा के कार्यक्रम से सामने आई तस्वीर ने पूरे घटनाक्रम को फिर चर्चा में ला दिया है. तस्वीर में एक तरफ डॉ. अनुज सिंह, बीच में अनंत सिंह और दूसरी तरफ छोटू सिंह दिखाई दे रहे हैं.

तीनों नेताओं का एक साथ मंच साझा करना कई सवाल खड़े कर रहा है. हालांकि, केवल किसी कार्यक्रम में साथ नजर आने से राजनीतिक समर्थन की आधिकारिक पुष्टि नहीं होती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

क्या फिर बदल रहा है अनंत सिंह का रुख?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अनंत सिंह एक बार फिर अपना रुख बदल रहे हैं? क्या वह नीरज कुमार से दूरी बनाकर डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में खड़े हो रहे हैं?

अनंत सिंह के रुख को लेकर पहले भी सियासी चर्चा हो चुकी है. अनुज सिंह के समर्थन के बाद मामला जेडीयू की बैठक तक पहुंचा था. बैठक के बाद अनंत सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी.

अब नई तस्वीर सामने आने के बाद सवाल फिर उठने लगे हैं कि क्या पटना स्नातक सीट को लेकर जेडीयू के भीतर सब कुछ ठीक है? या फिर पर्दे के पीछे कोई नया राजनीतिक समीकरण तैयार हो रहा है?

जेडीयू की प्रतिक्रिया का भी इंतजार

बिहटा की तस्वीर सामने आने के बाद पटना स्नातक सीट के संभावित मुकाबले को लेकर चर्चाएं तेज हैं. हालांकि, अनंत सिंह की ओर से इस तस्वीर के आधार पर डॉ. अनुज सिंह को समर्थन देने का कोई नया आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है.

वहीं, जेडीयू की ओर से भी इस पूरे घटनाक्रम पर फिलहाल कोई नया आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. ऐसे में अब नजर इस बात पर है कि पटना स्नातक एमएलसी सीट पर अनंत सिंह आखिर किसके साथ खड़े होते हैं और जेडीयू इस तस्वीर पर क्या प्रतिक्रिया देती है.

Also Read: प्रशांत किशोर पर सम्राट चौधरी बोले- वो बेचारा है, उसको करने दीजिए, बांकीपुर हार पर कहा- BJP के लिए अलार्मिंग, गलती हुई है...

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन