प्रशांत किशोर पर सम्राट चौधरी बोले- वो बेचारा है, उसको करने दीजिए, बांकीपुर हार पर कहा- BJP के लिए अलार्मिंग, गलती हुई है...

Updated:
विज्ञापन

ANI के पॉडकास्ट में अपनी बात रखते सीएम सम्राट चौधरी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Samrat Choudhary Interview: बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने माना कि बीजेपी से गलती हुई है और पार्टी आत्ममंथन कर रही है. वहीं, प्रशांत किशोर की टिप्पणियों पर सीएम ने कहा, 'वो बेचारा है, करने दीजिए.' उन्होंने कहा कि उनका किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है.

विज्ञापन

Samrat Choudhary Interview: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बांकीपुर उपचुनाव में मिली हार पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इसे भारतीय जनता पार्टी के लिए चेतावनी बताया. सीएम ने कहा कि पार्टी इस नतीजे पर गंभीरता से आत्ममंथन कर रही है. संगठन से हुई गलतियों को सुधारने के लिए कार्यकर्ता काम में जुट गए हैं.

विज्ञापन

एएनआई के पॉडकास्ट में सम्राट चौधरी ने बांकीपुर के नतीजे और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर भी खुलकर बात की.

'हम लोगों से गलती तो हुई, यह हमारे लिए चिंता का विषय'

सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी और पार्टी के नेता इस हार को गंभीरता से देख रहे हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि संगठन से गलती हुई है.

उन्होंने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी और हमलोग आत्ममंथन कर रहे हैं. हम लोगों से गलती तो हुई. हमारे सीट पर कोई जीत रहा है. यह चिंता का विषय हमारे लिए है. इसलिए तमाम लोग, पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस काम में लगा है.'

सीएम ने कहा कि पार्टी इस पूरे सिस्टम पर दोबारा विचार करेगी. जो कमियां सामने आयेंगी, उन्हें दूर किया जाएगा. उन्होंने बांकीपुर के नतीजे को पार्टी के लिए 'अलार्मिंग' बताया.

'एक सीट पूरे बिहार का मैंडेट नहीं होती'

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि किसी एक विधानसभा सीट का उपचुनाव पूरे बिहार के जनादेश का संकेत नहीं माना जा सकता. उन्होंने पुराने उपचुनावों का उदाहरण देते हुए अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा कि 2005 में नीतीश कुमार के सत्ता में आने के बाद 2009 में हुए उपचुनाव में 17 में से 12 सीटों पर हार मिली थी. इसके बावजूद बाद में बड़ी जीत मिली.

सीएम ने कहा कि बिहार का मूड समझने के लिए भागलपुर, पूर्णिया, मोतिहारी, सारण और शाहाबाद जैसे अलग-अलग क्षेत्रों के नतीजे भी देखने होंगे. एक सीट पूरे प्रदेश का फैसला नहीं करती.

'जनता का मैंडेट है, काम करना पड़ेगा'

मुख्यमंत्री ने विधायकों की जिम्मेदारी पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि जनता ने जिस काम के लिए विधायक चुना है, उन्हें उसी तरह काम करना होगा.

उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र में विधायक बने हैं. अच्छा काम करिए. विधायक तो विधायक जी हैं. विधायक की तरह काम करिए. करना पड़ेगा. जनता का तो मैंडेट इसी के लिए है. काम करना पड़ेगा.'

सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार भी अपना काम करेगी. आखिरकार जनता को ही तय करना है कि कौन सही काम कर रहा है और कौन नहीं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

प्रशांत किशोर पर बोले- वो बेचारा है...

बांकीपुर उपचुनाव के दौरान प्रशांत किशोर की ओर से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर की गयी टिप्पणियों को लेकर भी सवाल पूछा गया. इस पर सीएम ने व्यक्तिगत टिप्पणी से दूरी बनाने की बात कही. सम्राट चौधरी ने कहा, 'वो बेचारा है, चलिए उसको करने दीजिए.'

उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत लड़ाई किसी से नहीं है. वह बिहार के विकास और काम करने के लिए आये हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई उनके खिलाफ कोर्ट जाता है तो उसे ऐसा करने का संवैधानिक अधिकार है.

'जिसको जो बोलना है बोलने दीजिए, हम काम करेंगे'

प्रशांत किशोर को लेकर लगातार सवाल पूछे जाने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि चुनाव के दौरान वह किसी पर टिप्पणी नहीं कर रहे थे. उन्होंने कहा कि चुनाव खत्म होने के बाद सबका निशाना एक ही होता है. सीएम ने तंज करते हुए कहा, 'ये तो अच्छी बात है ना कि सब सम्राट चौधरी से ही मोहब्बत कर रहा है. तो दिक्कत क्या है आपको?'

उन्होंने अंत में कहा कि उनका किसी से व्यक्तिगत विवाद नहीं है. जिसे जो कहना है, कहने दीजिए. सरकार अपना काम करती रहेगी.

Also Read: IPS भानु प्रताप सिंह का वायरल ऑडियो: बोले- हम संबंध नहीं तोड़ना चाहते, पत्नी ने कहा- पति ने कोर्ट में दाखिल की है तलाक की अर्जी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन