Dhanbad News: असिस्टेंट माइन सर्वेयर कोर्स कर रहे 32 युवाओं का प्लेसमेंट

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: असिस्टेंट माइन सर्वेयर कोर्स कर रहे 32 युवाओं का प्लेसमेंट

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में प्रशिक्षण पूरा होने से पहले मिला रोजगार

विज्ञापन

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम धनबाद के खनन अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं ने रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. जॉब फेयर-2026 के पहले चरण के प्लेसमेंट ड्राइव में असिस्टेंट माइन सर्वेयर कोर्स के 32 प्रशिक्षुओं को विभिन्न कंपनियों से नियुक्ति के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. यह प्लेसमेंट ड्राइव पीएमकेवीवाइ 4.0 के अधिकृत प्रशिक्षण साझेदार शिवम सर्वेइंग सिस्टम और जीएस इंटीग्रेटेड रिसोर्सेज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया.

95 अभ्यर्थी ले रहे प्रशिक्षण

आइआइटी आइएसएम में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीए) के सहयोग से वर्तमान में 95 अभ्यर्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. कार्यक्रम 15 जून 2026 को पूरा होगा. प्रशिक्षण समाप्त होने से पहले ही 32 युवाओं का चयन होना कार्यक्रम की गुणवत्ता और खनन उद्योग में प्रशिक्षित मानव संसाधन की बढ़ती मांग को दर्शाता है.

कौशल विकास के साथ बढ़ रहा आत्मविश्वास

असिस्टेंट माइन सर्वेयर कोर्स के समन्वयक डॉ सुनील कुमार ने कहा कि आइआइटी आइएसएम युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है. यह कार्यक्रम केवल तकनीकी दक्षता विकसित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, उद्यमिता और स्टार्टअप के प्रति सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है. शिवम सर्वेइंग सिस्टम और जीएस इंटीग्रेटेड रिसोर्सेज के प्रतिनिधियों ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शेष प्रशिक्षुओं के लिए भी आगामी चरणों में प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किये जायेंगे.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola