Suzuki Access 125 से अपग्रेड करना है? ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बन सकते हैं बेहतर ऑप्शन

सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटर (Image: Suzuki)
Suzuki Access 125 के मालिक हैं और इलेक्ट्रिक स्कूटर में अपग्रेड करने की सोच रहे हैं? यह आर्टिकल आपके लिए 5 शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर विकल्पों की सूची लाया है, जो आपकी यात्रा को और बेहतर बना सकते हैं.
इंडियन टू-व्हीलर मार्केट में सुजुकी एक्सेस 125 सीसी सेगमेंट में एक भरोसेमंद स्कूटर मानी जाती है. यह प्रैक्टिकल और नॉन-नॉनसेंस स्कूटर किफायती कीमत पर परफॉर्मेंस के साथ-साथ डेली की जरूरतों को पूरा करने का प्रॉमिस भी करता है. हालांकि, कई कस्टमर्स इलेक्ट्रिक स्कूटर में अपग्रेड करना चाहते हैं. यदि आप भी सुजुकी एक्सेस 125 को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो इसका मतलब यह है कि ईवी की ओर आपका ध्यान जा रहा है. यहां हम आपके लिए 5 सबसे बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं, जो आपके लिए बढ़िया चॉइस हो सकता है. आइए जानते हैं.
TVS iQube
सूची में पहले नंबर पर TVS iQube का नाम है, जिसे आप अपने सुजुकी एक्सेस 125 से अपग्रेड कर सकते हैं. यह एक फैमिली स्कूटर है, जिसे खासकर कंपनी ने परिवारों के लिए ही बनाया है. टीवीएस आइक्यूब एक ग्राउंडेड ईवी है और इसमें किसी भी पेट्रोल स्कूटर फैमिलीयर इर्गोनोमिक्स हैं. साथ ही, यह आरामदायक राइड क्वालिटी देता है. इसकी मैक्सिमम टॉप-स्पीड 82kmph है. वेरिएंट के आधार पर एक बार फूल चार्ज होने के बाद यह स्कूटर 100 किलोमीटर से ज्यादा रेंज दे सकता है.
Ather Rizta
दूसरे नंबर पर Ather Rizta का नाम है, जो Suzuki Access 125 का बढ़िया ऑप्शन बन सकता है. इसे भी कंपनी ने विशेषकर फैमिली को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है. इसमें एक बड़ा सीट मिलता है, जो राइड और पीछे बैठने वालों की राइडिंग एक्सपिरियंस को बेहतर बनाता है. इसके अलावा इसमें पर्याप्त फ्लोरबोर्ड स्पेस और सीट के नीचे शानदार स्टोरेज स्पेस मिलता है. एथर रिज्टा की यूटिलिटी एक्सेस 125 से मिलती-जुलती है. यह स्कूटर 80 kmph की स्पीड से चल सकता है और इसका IDC क्लेम्ड रेंज 160 किलोमीटर से ज्यादा है.
Ather 450 X
इस सूची में तीसरे नंबर पर सुजुकी एक्सेस 125 का बढ़िया ऑप्शन Ather 450 X है. यह इलेक्ट्रिक स्कूटर उन ग्राहकों के लिए है, जो आरामदायक गति के बजाय एक्टिव और अग्रेसीव स्पोर्टी परफॉर्मेंस चाहते हैं. एथर की यह गाड़ी 450 एक्स 90 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकता है.
ये भी पढ़ें: Hero MotoCorp की ये बाइक्स हैं फ्यूचर-प्रूफ, E20 से E85 पेट्रोल तक पर दौड़ेंगी दनादन
Bajaj Chetak
चौथे नंबर पर इस लिस्ट में बजाज चेतक है, जो देश की पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटरों की सूची में आता है. यह स्कूटर न सिर्फ अपने नाम के लिए जाना जाता है, बल्कि मजबूत स्टील बॉडी के कारण भी अपनी अलग पहचान रखता है. यह एक मजबूत और ट्रेडिशनल स्कूटर है, जिसमें मॉडर्न फीचर्स लगे हुए हैं. यह 80 kmph की रफ्तार से चल सकता है. इसके अलावा इसका IDC रेंज 150 किलोमीटर से ज्यादा है.
Honda Activa E
होंडा एक्टिवा-ई जापानी वाहन निर्माता कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर है. सुजुकी एक्सेस 125 के साथ इसे अपग्रेड करना बेहतर ऑप्शन हो सकता है. एक्टिवा ई में स्वैपेबल बैटरी तकनीक मिलती है. डेली शहर में राइड करने वालों के लिए इसे डिजाइन किया गया है. इसमें चार्जिंग के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ता है. यह 80 kmph की मैक्सिमम स्पीड पर चल सकता है. एकबार फूल चार्ज करने पर इसका रेंज 102 किलोमीटर है.
ये भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter 350 से अपग्रेड करना है? पावर और परफॉर्मेंस में ये 5 बाइक्स हैं सबसे दमदार ऑप्शंस
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By शिवांश शेखर
शॉर्ट बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.
विस्तृत बायो
शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं.
उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई
बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
काम का सफर
पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.
विजन
शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










