चौसा–मोहनिया मार्ग पर दुर्घटना: जानवर को बचाने के दौरान बाइक सवार गिरा, घायल
अस्पातल में इलाजरत युवक.
Buxar News : घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के गंगौली निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है. तेज रफ्तार में जा रही बाइक के सामने अचानक एक जानवर आ गया. इसी दौरान हादसा हो गया.
चौसा (बक्सर) से विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट
Buxar News : प्रखंड अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार अहले सुबह सड़क हादसा हो गया. चौसा–मोहनिया मार्ग पर पंजरांव पुल के पास अचानक सड़क पर जानवर आ जाने से एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के गंगौली निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह के समय तेज रफ्तार में जा रही बाइक के सामने अचानक एक जानवर आ गया. उसे बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बाइक सड़क पर पलट गई, जिससे राजू कुमार को गंभीर चोटें आईं.
स्थानीय लोगों ने की मदद
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक की मदद की. ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे प्राथमिक उपचार दिलवाया. बाद में हालत में सुधार होने पर युवक को उसके घर गंगौली सुरक्षित पहुंचा दिया गया. फिलहाल युवक की स्थिति सामान्य बताई जा रही है.
आवारा जानवरों पर उठी रोक की मांग
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर घूम रहे आवारा जानवरों पर रोक लगाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है.
Also Read: 10 जून से बिना इंटर स्टेट ट्रांजिट पास नहीं चलेगा खनिज परिवहन, DM ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए