Dhanbad News : स्कूल बस की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : स्कूल बस की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

विज्ञापन

Dhanbad News : कतरास पचगढ़ी बाजार मस्जिद पट्टी आनंद मोहल्ला के रहने वाले 80 वर्षीय अब्दुल हमीद की मंगलवार को सब्जी पट्टी में एक स्कूल बस की चपेट में आने से मौत हो गयी. बताया जाता है कि बस की चपेट में आकर उनका पैर टूट गया, उसके बाद घटना की सूचना पर कतरास थानेदार असित कुमार सिंह पहुंचे और घायल को कतरास के निचितपुर स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया. इलाज के दौरान उनकी वहां मौत हो गयी. घायलावस्था में अब्दुल द्वारा दिये गये बयान के आधार पर पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बस संख्या जेएच10 क्यू 5352 है. बस डी-नोबिली स्कूल कोड़ाडीह की बतायी जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola