Dhanbad News: डीओए का वार्षिक सम्मेलन आज, जुटेंगे देश के 100 से ज्यादा ऑर्थोपेडिक सर्जन

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 18 Jan 2026 2:55 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: नी-रिप्लेसमेंट केडवरिक एंड सॉ बाेन रिप्लेसमेंट वर्कशॉप का होगा आयोजन

विज्ञापन

Dhanbad News: वरीय संवाददाता, धनबाद. धनबाद ऑर्थोपेडिक क्लब (डीओए) का चाैथा वार्षिक सम्मेलन (डॉसकॉन-2026) का आयोजन रविवार को बैंकमोड़ स्थित होटल रेडिशन में होगा. सम्मेलन में इंडियन ऑर्थोप्लास्टी एसोसिएशन (आइएए) के सहयोग से नी-रिप्लेसमेंट केडवरिक एंड सॉ बाेन रिप्लेसमेंट वर्कशॉप आयोजित की जायेगी. शनिवार को धनबाद क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए डॉ डीपी भूषण ने बताया कि मौजूदा एकेडमिक वर्ष के दौरान धनबाद में एक व्यापक ऑर्थोप्लास्टी ट्रेनिंग कोर्स आयोजित करने का मौका मिला है. इस उपलब्धि ने धनबाद को एडवांस्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ट्रेनिंग के राष्ट्रीय नक्शे पर मजबूती से स्थापित कर दिया है. यह कोर्स तीन हिस्सों में बंटा गया है. जिसका उद्देश्य वर्कशॉप में भाग लेने वाले सर्जनों को स्टेप बाय स्टेप व हैंड्स ऑन विशेषज्ञता प्रदान करना है. इसमें थ्योरेटिकल ट्रेनिंग, सॉ बोन आधारित प्रैक्टिकल ट्रेनिंग व केडवरिक ट्रेनिंग शामिल है. वर्कशॉप में आइएए के अध्यक्ष डॉ राकेश राजपूत, अपोलो हॉस्पिटल, कोलकाता के ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ बीडी चटर्जी, मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर के डॉ निर्मल जाजोदिया, आइएए झारखंड के अध्यक्ष डॉ सुधीर कुमार मुख्य रूप से शामिल होकर विशेष प्रशिक्षण देंगे. इनके अलाचा देश के अलग-अलग हिस्सों से 100 से ज्यादा ऑर्थोपेडिक सर्जन शामिल होंगे.

एसएनएमएमसीएच में होगी केडवरिक ट्रेनिंग :

ऑर्गानाइजिंग चेयरमैन डॉ संजय कुमार ने बताया कि एसएनएमएमसीएच में केडवरिक ट्रेनिंग का आयोजन होगा. दिन के 10 बजे डॉ सरिता कुमारी के नेतृत्व में केडवरिक ट्रेनिंग वर्कशॉप की शुरुआत होगी.

यूकेआर व यूसीआर पर होगा फोकस :

ऑर्गानाइजिंग सेक्रेटरी डॉ निखिल ड्रोलिया ने बताया कि वर्कशॉप का दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से होटल रेडिशन में आयोजित होगा. इसमें मुख्य रूप से टोटल नी रिप्लेसमेंट (टीकेआर) के अलावा यूनिकॉन्डिलर नी रिप्लेसमेंट (यूकेआर-यूसीआर) पर फोकस किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola