Dhanbad News : कोल इंडिया के स्वतंत्र निदेशक ने तालाब जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, संवेदक को लगायी फटकार

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : कोल इंडिया के स्वतंत्र निदेशक ने तालाब जीर्णोद्धार कार्य का किया निरीक्षण, संवेदक को लगायी फटकार

विज्ञापन

Dhanbad News : कोल इंडिया के स्वतंत्र निदेशक डॉ अरुण ओरान ने मंगलवार को लाल बांध के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया. उनके साथ बस्ताकोला जीएम अनिल कुमार सिन्हा, केओसीपी पीओ देवेंद्र सिंह, प्रबंधक चंद्रशेखर सिंह, क्षेत्रीय असैनिक अभियंता शशांक कुमार देव थे. निरीक्षण के दौरान स्वतंत्र निदेशक ने संवेदक को कार्य में विलंब को लेकर फटकार लगायी. उन्होंने संवेदक से पूछा कि इससे पहले कहीं काम किया था कि नहीं. अभी तक कार्य पूरा क्यों नहीं हुआ, इस पर संवेदक ने कहा कि बरसात के कारण कार्य बाधित रहा. कहा छह माह के अंदर काम पूरा कर लिया जायेगा. उसके बाद निदेशक ने स्थानीय ग्रामीणों से तालाब को लेकर बातचीत की. इस पर ग्रामीणों ने कहा कि कार्य की गति धीमी रहने को लेकर आपत्ति जतायी. आमटाल के पूर्व मुखिया संजय कुमार महतो ने कहा कि अभी तक केवल दो फूट ही मिट्टी कटाई हुई है, जबकि पांच फीट मिट्टी कटाई करनी है. इस पर डॉ. अरूण ओरान ने कहा कि तालाब का कार्य ग्रामीणों की देखरेख में होगा. अभी कोई बिल संवेदक को नहीं मिले गा. मौके पर प्रह्लाद महतो, संजय कुमार महतो, प्रदीप प्रामाणिक, नयन महतो, गौतम प्रामाणिक, बच्चू प्रमाणिक, किशन महतो, नटवर प्रमाणिक, तारापद प्रमाणिक, आदित्य दां, विकास ठाकुर आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola