बिहार में भी हारेगी भाजपा, ऑपरेशन सिंदूर को पीएम ने बनाया चुनावी हथकंडा, धनबाद में बोले दीपंकर

दीपंकर भट्टाचार्य.
Dipankar Bhattacharya in Dhanbad: भाकपा माले के नेता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला था. लेकिन, चुनावी लाभ के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. ट्रेन टिकटों पर प्रधानमंत्री की तस्वीरें और मिशन का उल्लेख इसका स्पष्ट प्रतिबिंब है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति करने की कोशिश करते हुए उनकी रगों में सिंदूर बहने की बात कही है. यह वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले कहा था कि उनकी रगों में कारोबार बहता है, देशभक्ति बहती है और अब सिंदूर बह रहा है.
Dipankar Bhattacharya in Dhanbad: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा माले) के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा है कि झारखंड में जिस तरह इंडिया गठबंधन ने भाजपा को उखाड़ फेंका है, ठीक उसी तरह इस बार बिहार में भी भाजपा की हालत होगी. विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं. 30 मई को भी आने वाले हैं, लेकिन इंडिया गठबंधन ने भी तैयारी की है. को-ऑर्डिनेशन कमेटी का गठन कर लिया गया है. इंडिया गठबंधन झारखंड की तरह ही बिहार में भी निर्णायक रहेगी. दीपंकर भट्टाचार्य ने शनिवार को यहां सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उक्त बातें कहीं. उन्होंने कहा कि बिहार में 243 सीटों पर चुनाव की तैयारी चल रही है. इंडिया गठबंधन का पूरा फोकस विधानसभा चुनाव पर है.
एक माह बाद भी पहलगाम में हमला करने वाले आतंकियों पर कार्रवाई नहीं – दीपंकर भट्टाचार्य
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि पहलगाम हमले को एक माह बीत गया, लेकिन अभी तक घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम होते हैं, लेकिन पहलगाम जहां दो हजार से अधिक सैलानी मौजूद थे, वहां सुरक्षा के लिए एक भी जवान तैनात नहीं था, क्यों? इस सवाल का जवाब सरकार को देना चाहिए. आतंकवादी पहुंचे और लोगों की हत्या कर चले गये. यह सुरक्षा में सबसे बड़ी चूक है. सरकार इस चूक से मुंह फेरे हुए है.
‘ऑपरेशन सिंदूर को बनाया जा रहा है राजनीतिक मुद्दा’
भाकपा माले के नेता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला था. लेकिन, चुनावी लाभ के लिए इसका इस्तेमाल किया जा रहा है. ट्रेन टिकटों पर प्रधानमंत्री की तस्वीरें और मिशन का उल्लेख इसका स्पष्ट प्रतिबिंब है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति करने की कोशिश करते हुए उनकी रगों में सिंदूर बहने की बात कही है. यह वही व्यक्ति हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले कहा था कि उनकी रगों में कारोबार बहता है, देशभक्ति बहती है और अब सिंदूर बह रहा है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विशेष सत्र बुलाने से बच रही है सरकार – दीपंकर
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि सरकार पाकिस्तान के साथ हाल के सैन्य संघर्ष पर (संसद का) विशेष सत्र बुलाने से बच रही है, जिसकी मांग इंडिया गठबंधन कर रहा है. वह (सरकार) यह स्वीकार करने से कतरा रही है कि गतिरोध के कारण देश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग पड़ गया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान किसी भी देश ने भारत का साथ नहीं दिया. यह विदेश नीति की सबसे बड़ी विफलता है.
अमेरिका की कठपुतली बन गये हैं नरेंद्र मोदी – दीपंकर
उन्होंने कहा कि विदेश में डंका बजाने का दावा करने वाले नरेंद्र मोदी की इस मोर्चा में विफल रहे हैं. वह अमेरिका की कठपुतली बन गये हैं. नरेंद्र मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए चुनावी रैली करते हैं, बदले में ट्रंप इंडिया के सामानों पर टैरिफ बढ़ा रहा है. इससे भारत का सामान अमेरिका में कम बिकेगा. इधर, भारत टैरिफ घटा रहा है, जिससे अमेरिका का सामान देश में ज्यादा बिकेगा.
इसे भी पढ़ें : सरना धर्मकोड की मांग पर धरना से पहले कांग्रेस ने कहा- केंद्र की मोदी सरकार आदिवासी विरोधी
9 जुलाई को होने वाले आंदोलन में इंडिया गठबंधन करे समर्थन – दीपंकर भट्टाचार्य
दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि मजदूर संगठनों ने 20 मई को देशव्यापी हड़ताल की घोषणा की थी. हालांकि, इसे बढ़ाकर अब 9 जुलाई कर दिया गया है. 4 श्रम संहिताओं’ के विरोध में श्रमिक संघों द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल होनी है. भाकपा माले मजदूरों के साथ है. उन्होंने इंडिया गठबंधन से हड़ताल में बढ़-चढ़कर समर्थन करने की अपील की.
मौके पर ये लोग भी थे मौजूद
मौके पर भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य आनंद महतो, हलधर महतो, राज्य सचिव मनोज भक्त, केंद्रीय सदस्य सह निरसा विधायक अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, जिला सचिव बिंदा पासवान, जिला सहसचिव कार्तिक प्रसाद, सुभाष चटर्जी, सम्राट चौधरी आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें
मां पका रही थी खाना, बत्तख देखने गये 2 मासूम डोभा में डूबे, गांव में मचा कोहराम
जयराम महतो की पार्टी की महिला नेता ने शराब नीति के खिलाफ बुलंद की आवाज
रंगदारी, लूटपाट और दहशत फैलाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना श्रवण महतो समेत 4 गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




