रंगदारी, लूटपाट और दहशत फैलाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना श्रवण महतो समेत 4 गिरफ्तार

अपराधियों की गिरफ्तारी के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते सरायकेला-खरसावां के एसपी. फोटो : प्रभात खबर
Crime News Jharkhand: सरायकेला के एसपी ने बताया कि अप्रैल में कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा बाजार में संजय बर्मन पर फायरिंग की घटना में श्रवण महतो और धर्मेंद्र प्रमाणिक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस घटना में शामिल जल्ला फिरोज को जमशेदपुर पुलिस ने अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जितेंद्र महतो उर्फ फुच्चू को पहले ही कांड्रा थाना की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. कपाली मेडिकल शॉप में फायरिंग करने के मामले मेंर श्रवण ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
Crime News Jharkhand| सरायकेला, प्रताप मिश्रा : सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा, कपाली और चांडिल थाना क्षेत्र में व्यवसायियों पर गोली चलाने और दहशत फैलाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना श्रवण महतो सहित 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके नाम मो अरमान, अजुर्न सिंह, धर्मेंद्र प्रमाणिक हैं. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि कांड्रा, कपाली, चांडिल में रंगदारी और दहशत फैलाने के लिए व्यवसायियों पर गोली चलायी थी. इस मामले में सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार संवैया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था, जिसने तकनीकी पहलुओं और मानवीय सूचना के आधार पर मुख्य सरगना श्रवण महतो को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही उसके 3 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि इन्होंने रंगदारी और दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की थी.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
- श्रवण महतो उर्फ बाबा, उम्र 24 वर्ष, पे अशोक महतो, सा मधुपुर, थाना-सरायकेला, जिला-सरायेकला खरसावां
- मोहम्मद अरमान उर्फ चुद्दी, उम्र 20 वर्ष, पे जावेद अली, सा जुगसलाई, गरीब नवाज कॉलोनी, थाना-जुगसलाई, जिला-पूर्वी सिंहभूम
- अर्जुन सिंह उर्फ अर्जुन कुमार, उम्र 28 वर्ष, पे कैलाश सिंह, सा आदित्यपुर 2 कॉलोनी, रोड नं 11, थाना-आरआईटी, जिला-सरायकेला खरसावां
- धर्मेंद्र प्रमाणिक, पिता-गोपाल प्रमाणिक, ग्राम-रघुनाथपुर, थाना-कांड्रा, जिला-सरायकेला खरसावां
गिरफ्तार अपराधियों के पास से जब्त सामान
एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, 2 नाईन एमएम की जिंदा गोली, एक 8 एमएम की जिंदा गोली और 6 सिम कार्ड.

श्रवण महतो का रहा है आपराधिक इतिहास
गिरोह का मुख्य सरगना श्रवण महतो सरायकेला थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव का रहने वाला है. उसका आपराधिक इतिहास रहा है. उस पर कांड्रा थाना में वर्ष 2019 में हत्या और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज हुआ था. इसके बाद वर्ष 2023 में कांड्रा थाना में मारपीट कर लूटपाट करने, वर्ष 2023 में ही चाईबासा के मुफस्सिल थाना, देवघर जिला में भी उस पर मामला दर्ज है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मो अरमान का भी रहा है आपराधिक रिकॉर्ड
जुगसलाई के रहने वाले मोहम्मद अरमान उर्फ चुद्दी का भी आपराधिक इतिहास है. उस पर कपाली, कांड्रा और चांडिल में गोली चलाने, रंगदारी मांगने जैसे मामले दर्ज हैं.
कांड्रा के व्यवसायियों पर चलायी थी गोली
एसपी ने बताया कि अप्रैल में कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा बाजार में संजय बर्मन पर फायरिंग की घटना में श्रवण महतो और धर्मेंद्र प्रमाणिक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस घटना में शामिल जल्ला फिरोज को जमशेदपुर पुलिस ने अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जितेंद्र महतो उर्फ फुच्चू को पहले ही कांड्रा थाना की पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. कपाली मेडिकल शॉप में फायरिंग करने के मामले मेंर श्रवण ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
इतने लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है पुलिस
घटना में शामिल अपराधी सैयद, मो शहनवाज, दानिश कुरैशी उर्फ छोटू को पूर्व में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके अलावा कपाली काली मंदिर के पास दुकानदार पर गोली चलाने, कांड्रा व्यवसायी चित्तरंजन मंडल पर गोली चलाने के मामले में भी संलिप्तता श्रवण महतो ने स्वीकार की है.
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी
एसडीपीओ सरायकेला समीर संवैया, कांड्रा थाना प्रभारी विनोद मुर्मू, नीमडीह थाना प्रभारी संतन तिवारी, चौका थाना प्रभारी बजरंग महतो, चांडिल थाना प्रभारी दिलशन बिरूवा, कपाली ओपी के सोनू कुमार, आदित्यपुर के धीरंजन कुमार, कौशल कुमार और रामदयाल उरांव.
इसे भी पढ़ें
सरना धर्मकोड की मांग पर धरना से पहले कांग्रेस ने कहा- केंद्र की मोदी सरकार आदिवासी विरोधी
Success Story: व्योमिका सिंह और सोफिया कुरेशी के बाद चर्चा में हैं CISF की गीता समोता, जानें क्यों
JPSC Result: जेपीएससी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में देरी पर भाजपा ने उठाये सवाल
Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे ने लिया मेगा ब्लॉक, ये 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




