Seraikela Kharsawan News : ईचागढ़ में 11 हजार वोल्ट तार से शॉर्ट सर्किट, कंटेनर में लगी आग

Updated:
विज्ञापन

गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया

विज्ञापन

चौका. ईचागढ़ थाना क्षेत्र के गौरांगकोचा ब्लॉक मोड़ के समीप शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक कंटेनर में आग लग गयी. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट होने के कारण यह हादसा हुआ. बताया जाता है कि कंटेनर में कपड़ा और टायर लोड था. आग लगने से कुछ कपड़े और एक टायर जलकर नष्ट हो गया. घटना की सूचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस एवं दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

ऊपर से गुजर रहे हाइवोल्टेज तार से हुआ हादसा:

जानकारी के अनुसार, कंटेनर उत्तर प्रदेश से फेरीवालों के लिए कपड़ा लेकर गौरांगकोचा आया था. इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से कंटेनर का ऊपरी हिस्सा सट गया, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और कंटेनर में आग लग गयी. गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola