बंगाल के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट, वज्रपात की भी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र.

Bengal Weather Alert: पश्चिम बंगाल के 8 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने इन जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी दी है. राज्य के किन जिलों में आने वाले दिनों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना जतायी गयी है, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Bengal Weather Alert: पश्चिम बंगाल में गर्मी बढ़ रही है. अब वर्षा और वज्रपात की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गयी है. दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में बुधवार को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

दक्षिण बंगाल के सभी जिलों में 2 डिग्री बढ़ेगा तापमान

कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया का असर देखा जायेगा. इसके असर से 23 और 24 फरवरी को दक्षिण बंगाल के कम से कम 8 जिलों में वर्षा होगी. इससे पहले सोमवार तक सभी दक्षिणी जिलों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ जायेगा. मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, बुधवार को दक्षिण बंगाल के कोलकाता, हावड़ा, हुगली, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, पूर्व एवं पश्चिम मेदिनीपुर तथा झारग्राम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है.

Bengal Weather Alert: उत्तर बंगाल के 4 जिलों में बारिश की संभावना

विभाग ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को उप-हिमालयी जिलों (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार) में भी हल्की बारिश हो सकती है. दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के इन सभी जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल में सबसे ठंडा शहर दार्जिलिंग, तापमान 7.6 डिग्री

मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार को पश्चिम बंगाल में सबसे ठंडा शहर उत्तर बंगाल का दार्जिलिंग रहा. यहां का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, कोलकाता में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें

करवट ले रहा बंगाल का मौसम, दार्जिलिंग से कोलकाता तक चढ़ा तापमान, वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

मालदा में बारिश और दार्जिलिंग में बढ़ा तापमान, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

Bengal Weather Alert: दक्षिण बंगाल में वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

बढ़ रहा दार्जिलिंग का तापमान, कब और कहां होगी बारिश, कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola