Bengal Weather Alert: दक्षिण बंगाल में वर्षा और वज्रपात का येलो अलर्ट, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

Bengal Weather Alert: होली से पहले पश्चिम बंगाल में मौसम करवट ले रहा है. कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया है कि आने वाले दिनों में उत्तर और दक्षिण बंगाल में वज्रपात के साथ वर्षा होने की प्रबल संभावना है. येलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विभाग ने आम लोगों और आलू की खेती करने वाले किसानों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. बंगाल का मौसम अपडेट यहां जानें.

Bengal Weather Alert: पश्चिम बंगाल के लिए मौसम विभाग ने वर्षा के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. कहा है कि दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के कई जिलों में एक-दो जगहों पर वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने यह जानकारी दी है.

दक्षिण बंगाल के 3 जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा की चेतावनी

मौसम विभाग ने कहा है कि इस सप्ताह के तीसरे और चौथे दिन यानी 23-24 फरवरी को उत्तर बंगाल में कई जिलों में एक-दो जगहों के अलावा दक्षिण बंगाल के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. वर्षा के साथ वज्रपात होने की भी आशंका मौसम विभाग ने जतायी है.

23 फरवरी को 3 जिलों के लिए वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 23 फरवरी के लिए दक्षिण बंगाल के 3 जिलों पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर और झारग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 24 फरवरी के लिए पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके बाद के दिनों के लिए कोई चेतावनी नहीं दी गयी है.

बंगाल के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान.

आलू किसानों के लिए मौसम विभाग की विशेष सलाह

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों के लिए सलाह भी जारी की है. कहा है कि अगर आप घर से बाहर हैं और मौसम बिगड़ जाता है, बादल गरजते हैं और वर्षा होती है, तो लोग सुरक्षित जगह चले जायें. पक्की छत के नीचे शरण लें. खुली जगह पर न रहें. वर्षा और वज्रपात से आलू की फसल को नुकसान की भी आशंका जतायी गयी है. किसानों से कहा गया है कि वे फसल की उचित देखरेख करें. तैयार फसल खेत से निकाल लें.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal Weather Alert: दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान बढ़कर 6.6 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो दक्षिण बंगाल में सबसे कम न्यूनतम तापमान पुरुलिया में रहा. यहां का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और दार्जिलिंग में 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा. कोलकाता में अलीपुर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 19.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है.

समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर है निम्न दबाव का क्षेत्र

अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने कहा है कि बंगाल में मौसम की कोई विशेष परिस्थिति बनती नहीं दिख रही है. हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र समुद्र तल से करीब 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है. 21 फरवरी को सुबह 8:30 बजे तक यह दक्षिण-पश्चिम बंगोपसागर और उससे सटे हिंद महासागर के ऊपर मौजूद था. अगले 24 घंटे में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने का अनुमान है. दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंचने के बाद इसके और घनीभूत होने की संभावना है.

7 दिन तक कैसा रहेगा बंगाल में रात का तापमान?

अगले 7 दिनों के बंगाल के मौसम की बात करें, तो यह मुख्यत: शुष्क रहेगा. उत्तर बंगाल के जिलों में अगले 7 दिनों तक रात के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. दक्षिण बंगाल में 2 दिन में रात के तापमान में 2 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद 5 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें

मालदा में बारिश और दार्जिलिंग में बढ़ा तापमान, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

आसमान में छाये रहेंगे बादल, 30 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानें बंगाल में कब होगी बारिश

बढ़ रहा दार्जिलिंग का तापमान, कब और कहां होगी बारिश, कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात आज होगा घनीभूत, अगले 6 दिन कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >