मालदा में बारिश और दार्जिलिंग में बढ़ा तापमान, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

Updated:
विज्ञापन

Bengal Weather 21 February 2026 Imd Update

Bengal Weather: पश्चिम बंगाल में मौसम बदलने लगा है. मालदा में बारिश हुई है, तो दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान बढ़कर 6.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है, जानने के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट.

विज्ञापन

Bengal Weather: पश्चिम बंगाल का मौसम बदल रहा है. मालदा में बारिश हुई है, तो आने वाले दिनों में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के कई जिलों में वज्रपात के साथ वर्षा की चेतावनी दी गयी है. मौसम विभाग ने बताया है कि दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान और बढ़ गया है.

विज्ञापन

पुरुलिया का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ

कोलकाता के अलीपुर स्थित भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान दक्षिण बंगाल में पुरुलिया का न्यूनतम तापमान सबसे कम 15 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. उत्तर बंगाल के मैदानी इलाकों में पुंडिबाड़ी का तापमान सबसे कम रहा, तो पहाड़ी इलाकों में दार्जिलिंग का.

कोलकाता का मिनिमम टेंपरेचर बढ़कर 19.2 डिग्री हुआ

हालांकि, दार्जिलिंग के न्यूनतम तापमान में एक बार फिर वृद्धि देखी गयी है. कोलकाता का न्यूनतम तापमान बढ़कर 19.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है. मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर बंगाल के पुंडिबाड़ी का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेंटीग्रेड और दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. मालदा जिले में एक जगह पर बहुत हल्की बारिश हुई है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे में बनेगा निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटे में बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. बाद में यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ सकता है. अगले 7 दिन तक बंगाल में सभी जगहों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, आगामी 4-5 दिन में उत्तर बंगाल के कई जिलों में एक-दो जगह और दक्षिण बंगाल में कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

वज्रपात और बारश से आलू की फसल को नुकसान की आशंका

आगामी 7 दिनों के लिए पश्चिम बंगाल के लिए मौसम विभाग की ओर से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में वज्रपात और हल्की बारिश की वजह से आलू की फसल को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए किसानों को सतर्कता बरतने की जरूरत है.

Bengal Weather: दक्षिण बंगाल में बढ़ेगा रात का तापमान

उत्तर बंगाल के जिलों में अगले 7 दिन तक रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. दक्षिण बंगाल के जिलों में 2 दिन में रात का तापमान धीरे-धीरे 2 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ सकता है. इसके बाद 5 दिन तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा.

इसे भी पढ़ें

आसमान में छाये रहेंगे बादल, 30 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानें बंगाल में कब होगी बारिश

बढ़ रहा दार्जिलिंग का तापमान, कब और कहां होगी बारिश, कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे में बनेगा लो प्रेशर एरिया, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

बंगाल के मौसम में अल नीनो का दिखा असर, फरवरी में ही 31 डिग्री के पार जायेगा कोलकाता का तापमान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola