करवट ले रहा बंगाल का मौसम, दार्जिलिंग से कोलकाता तक चढ़ा तापमान, वर्षा-वज्रपात का येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम.

Weather Alert: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से लेकर दार्जिलिंग तक का तापमान बढ़ गया है. इस बीच, मौसम विभाग ने वर्षा और वज्रपात की चेतावनी दी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में और क्या-क्या कहा है, यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Weather Alert: बंगाल में मौसम करवट ले रहा है. दार्जिलिंग से लेकर कोलकाता तक का न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है. इस बीच, मौसम विभाग ने वज्रपात के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

विज्ञापन

उत्तर और दक्षिण बंगाल में वज्रपात और वर्षा की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग के कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय अलीपुर ने यह जानकारी दी है. मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 23 और 24 फरवरी को दक्षिण बंगाल के साथ-साथ उत्तर बंगाल के कई जिलों में वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

गरज के साथ वर्षा का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर और झारग्राम में 23 और 24 फरवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 23 फरवरी को गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 24 फरवरी को पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिमी मेदिनीपुर और दक्षिण 24 परगना में कुछ जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ेंगे. इसलिए आलू की खेती करने वाले किसान सावधान रहें.

दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़ा

मौसम विभाग ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में दक्षिण बंगाल का सबसे कम न्यूनतम तापमान पुरुलिया में 15 डिग्री सेंटीग्रेड रहा. उत्तर बंगाल के अलीपुरदुआर का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और दार्जिलिंग का 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कोलकाता में अलीपुर का न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेंटीग्रेड हो गया है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Weather Alert: 7 दिन तक बंगाल में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी में जो लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, वह रविवार की शाम तक घनीभूत हो सकता है. हालांकि, बंगाल में मौसम की कोई विशेष परिस्थिति नहीं दिख रही है. अगले 7 दिन तक बंगाल के मौसम की बात करें, तो यह मुख्यत: शुष्क रहेगा.

2 दिन में 2 डिग्री चढ़ेगा दक्षिण बंगाल का तापमान

उत्तर बंगाल में अगले 7 दिनों तक रात के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. दक्षिण बंगाल में 2 दिन में रात के तापमान में 2 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद 5 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

इसे भी पढ़ें

बढ़ रहा दार्जिलिंग का तापमान, कब और कहां होगी बारिश, कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

मालदा में बारिश और दार्जिलिंग में बढ़ा तापमान, जानें 7 दिन तक कैसा रहेगा बंगाल का मौसम

बंगाल की खाड़ी में 48 घंटे में बनेगा लो प्रेशर एरिया, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

आसमान में छाये रहेंगे बादल, 30 डिग्री पहुंचेगा तापमान, जानें बंगाल में कब होगी बारिश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola