ePaper

मां पका रही थी खाना, बत्तख देखने गये 2 मासूम डोभा में डूबे, गांव में मचा कोहराम

Updated at : 24 May 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
Children Drowned in Dobha

यही दोनों बच्चे डोभा में डूबे. फोटो : प्रभात खबर

Children Drowned in Dobha: कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को पानी डूबते देखा. इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को भी हुई. दोनों बच्चों को पानी से निकालकर घर ले जाया गया. यहां से दोनों बच्चों को तत्काल तारा सेवा सदन हाता लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

विज्ञापन

Children Drowned in Dobha| हरिणा (पूर्वी सिंहभूम) : पूर्वी सिंहभूम के कोवाली थाना क्षेत्र के हरिणा पंचायत अंतर्गत फूलझरी गांव के डोभा (छोटा तालाब) में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत हो गयी. यह घटना शनिवार को हुई. मृतक मासूमों के नाम रस्मिता सरदार (3) तथा आशीष सरदार (डेढ़ वर्ष) है. यह दोनों चचेरे भाई-बहन थे. दोनों बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मच गया है.

हरिणा पंचायत के फुलझरी गांव में हुई घटना

फुलझरी गांव निवासी संजीत सरदार की बेटी रस्मिता सरदार तथा इनके छोटे भाई राजेश सरदार का पुत्र आशीष सरदार दोपहर को घर के पास खेल रहे थे. उस समय बच्चों की मां घर में खाना बना रही थी. दोनों बच्चे खेलते-खेलते बत्तख देखने घर से थोड़ी दूर डोभा के पास चले गये. किसी को इसकी जानकारी नहीं हुई. दोनों बच्चे डोभा में डूब गये.

हाता में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को पानी डूबते देखा. इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को भी हुई. दोनों बच्चों को पानी से निकालकर घर ले जाया गया. यहां से दोनों बच्चों को तत्काल तारा सेवा सदन हाता लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चे को मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.

झारखंड की ताजा खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पीड़ित परिवार के दुःख से मन व्यथित है : विधायक

विधायक संजीव सरदार ने अपने पड़ोसी गांव फुलझरी में 2 मासूमों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार के दुःख से वह दुःखी हैं. घटना की सूचना पाकर मन व्यथित हो उठा. ईश्वर दिवंगत मासूम बच्चों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. इस घटना पर मुखिया सरस्वती मुर्मू ने भी दुख प्रकट किया है. वह पीड़ित परिवार से मिलकर ढाढ़स बंधाया.

इसे भी पढ़ें

Naxal News: लातेहार में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 10 लाख के इनामी नक्सली पप्पू लोहरा समेत 2 मारे गए

जयराम महतो की पार्टी की महिला नेता ने शराब नीति के खिलाफ बुलंद की आवाज

सरना धर्मकोड की मांग पर धरना से पहले कांग्रेस ने कहा- केंद्र की मोदी सरकार आदिवासी विरोधी

Success Story: व्योमिका सिंह और सोफिया कुरेशी के बाद चर्चा में हैं CISF की गीता समोता, जानें क्यों

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola