ePaper

जयराम महतो की पार्टी की महिला नेता ने शराब नीति के खिलाफ बुलंद की आवाज

Updated at : 24 May 2025 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Politics ‍Baby Mahto JLKM

Jharkhand Politics: जेएलकेएम नेता बेबी महतो कहतीं हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं रोज शराबबंदी के लिए आंदोलन कर रहीं हैं. इसे नजरअंदाज करते हुए झारखंड सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की बिक्री को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है. इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होगी. शराब की लत से झारखंड पीछे जा रहा हैं. बेबी महतो ने कहा कि अभी शराब की बिक्री बढ़ाने की बजाय पूरे झारखंड में शराबबंदी पर जोर देने की जरूरत है.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: जयराम महोत की पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की तेज-तर्रार युवा महिला नेता बेबी महतो ने हेमंत सोरेन की नयी ‘उत्पाद नीति 2025’ का पुरजोर विरोध किया है. उन्होंने कहा कि नयी उत्पाद नीति को मंजूरी झारखंड सरकार की सबसे बड़ी कमजोरी है. उन्होंने कहा कि इस नीति को बदलने की जरूरत है. बेबी ने कहा है कि सरकार जिस तरह से शराब बेचने को लेकर गंभीर है, उसी तरह शिक्षा और रोजगार को लेकर भी गंभीर होती, तो आज राज्य इतना पिछड़ा नहीं होता.

‘गांवों में शराबबंदी के लिए एकजुट हो रहीं महिलाएं’

जेएलकेएम की केंद्रीय सचिव बेबी महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिला समूह शराबबंदी के लिए एकजुट हो रही हैं. यह निर्णय सरकार ने उस समय लिया, जब झारखंड अपने युवावस्था में है. झारखंड 25वें साल में प्रवेश कर चुका है. बेबी महतो ने आरोप लगाया कि इसी अवस्था में झारखंड को खत्म करने की साजिश रची जा रही है.

‘सरकार की शराब नीति से ग्रामीणों को होगी परेशानी’

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं रोज शराबबंदी के लिए आंदोलन कर रहीं हैं. इसे नजरअंदाज करते हुए झारखंड सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में शराब की बिक्री को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है. इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होगी. शराब की लत से झारखंड पीछे जा रहा हैं. बेबी महतो ने कहा कि अभी शराब की बिक्री बढ़ाने की बजाय पूरे झारखंड में शराबबंदी पर जोर देने की जरूरत है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘शराबबंदी नहीं हुई, तो झारखंड का भविष्य अंधकारमय’

जेएलकेएम की महिला नेता ने कहा कि यदि शराबबंदी नहीं हुई, तो झारखंड का आने वाला भविष्य अंधकारमय होगा. झारखंड में संसाधनों की कमी नहीं है. बावजूद इसके, आज भी झारखंडी गरीब है. इसका मूल कारण यही है कि यहां के लोग नशे में रहते हैं.

इसे भी पढ़ें : Trains Cancelled: दक्षिण पूर्व रेलवे ने लिया मेगा ब्लॉक, ये 4 ट्रेनें रहेंगी रद्द

झारखंड को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा और रोजगार पर जोर दे सरकार – बेबी महतो

बेबी महतो ने कहा कि झारखंड को यदि आगे बढ़ाना है, तो सरकार को शिक्षा नीति को बेहतर बनाकर रोजगार देने की पहल करनी चाहिए, न कि शराब की बिक्री को बढ़ावा देकर यहां की आम जनता को नशा करने के लिए प्रेरित करे. उन्होंने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का हाल बेहाल है. सैकड़ों स्कूल हैं, जो एक शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं. कई स्कूलों में शिक्षक नहीं होने की वजह से स्कूलों को मर्ज करना पड़ा. उन स्कूलों को अब तक नहीं खोला गया.

इसे भी पढ़ें

रंगदारी, लूटपाट और दहशत फैलाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना श्रवण महतो समेत 4 गिरफ्तार

सरना धर्मकोड की मांग पर धरना से पहले कांग्रेस ने कहा- केंद्र की मोदी सरकार आदिवासी विरोधी

Success Story: व्योमिका सिंह और सोफिया कुरेशी के बाद चर्चा में हैं CISF की गीता समोता, जानें क्यों

JPSC Result: जेपीएससी मुख्य परीक्षा के रिजल्ट में देरी पर भाजपा ने उठाये सवाल

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola