Jharkhand Ka Mausam : 28 दिसंबर से और गिरेगा पारा, कांपेंगे लोग, आया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Cold Wave IMD Alert

झारखंड का मौसम (Photo : AI)

Jharkhand Ka Mausam : उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर झारखंड में भी नजर आ रहा है. कनकनी बढ़ गई है. शीतलहरी की चपेट में झारखंड दिख रहा है. रांची सहित 12 जिलों में ठंड का कहर जारी है. 27–28 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री की गिरावट संभव है.

विज्ञापन

Jharkhand Ka Mausam : उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से झारखंड में ठंड बढ़ गयी है. ठंडी हवाओं के कारण सुबह के समय घना कोहरा और धुंध देखी जा रही है, जबकि दिन में मौसम शुष्क बना हुआ है. सुबह और शाम के समय कनकनी तेज हो जाने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है और कई जिलों में लोग ठंड से परेशान नजर आ रहे हैं. गुरुवार को राज्य के कई हिस्सों में शीतलहरी का असर महसूस किया गया.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शुक्रवार को रांची सहित 12 जिलों में शीतलहरी चलने की संभावना है. इनमें रांची, गढ़वा, पलामू, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, चतरा और कोडरमा शामिल हैं. इन सभी जिलों में सुबह के समय कोहरा और धुंध छाये रहने की आशंका है, जिससे दृश्यता पर असर पड़ सकता है.

कहां का तापमान कितना किया गया रिकॉर्ड

तापमान की बात करें तो गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले 24 घंटे में 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. हालांकि ग्रामीण इलाकों में ठंड का असर ज्यादा दिखा. कांके का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस और गुमला का न्यूनतम तापम���न 4.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे वहां कड़ाके की ठंड महसूस की गयी. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27–28 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आने की संभावना है. इससे आने वाले दिनों में ठंड और तेज हो सकती है. गुरुवार को मेदिनीनगर का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस, बोकारो में 9.5 डिग्री सेल्सियस और चाईबासा में 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल दिन में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन सुबह और शाम के समय ठंडी हवा और कोहरे का असर जारी रहेगा. ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के साथ-साथ सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

कुहासे ने पांच फ्लाइट की उड़ान को रोका, कई विमान घंटों विलंब     

रांची. देश के विभिन्न राज्यों में पिछले कई दिनों से छाये कुहासे का असर गुरुवार को भी विमानों की उड़ानों पर दिखा. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सुबह 7:00 बजे रांची से कोलकाता के लिए आनेवाली पहली फ्लाइट लो विजिबिलिटी के कारण रद्द कर दी गयी. वहीं आठ विमान अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से रांची पहुंचे. जिन विमानों को रद्द किया गया, उसमें रांची-कोलकाता, रांची-दिल्ली, रांची-बेंगलुरु, रांची-मुंबई और रांची कोलकाता विमान शामिल है. वहीं आठ फ्लाइट विलंब से आयी. इस संबंध में इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारी ने बताया कि कुहासे के कारण पांच फ्लाइटों को रद्द करना पड़ा. वहीं एयर ट्रैफिक के कारण कई विमान विलंब से पहुंचे.

यह भी पढ़ें : Aaj ka Mausam : इन राज्यों में 28 दिसंबर तक चलेगी शीतलहर, आया IMD का अलर्ट

इधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द की रांची-मुंबई फ्लाइट, यात्री परेशानइधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 26 दिसंबर को विमान संख्या ई एक्स 1238 रांची-मुंबई को रद्द कर दिया है. इससे संबंधित सूचना एयरलाइंस ने यात्रियों को मैसेज के माध्यम से दी थी. इसमें बताया गया है कि मौसम खराब होने की संभावना को देखते हुए रांची-मुंबई फ्लाइट रद्द कर दी गयी है. इधर, फ्लाइट रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हुई. उन्हें दूसरी फ्लाइट में टिकट लेना पड़ा. जिन यात्रियों की कनेक्टिंग फ्लाइट मुंबई से थी, उन्हें अपनी यात्रा एक बार फिर री-शेडयूल करना पड़ा. आर्थिक नुकसान भी हुआ है. साथ ही यात्रियों का कहना है कि इंडिगो एयरलाइंस के विमान को नहीं रद्द किया गया है, जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मौसम खराब के नाम पर विमान रद्द कर दिया. मौसम खराब की आड़ में यात्रियों को सिर्फ परेशान किया जा रहा है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola