Bihar News: बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं की इस तरह होगी लाइव मॉनीटरिंग, जानिये किसे मिली जिम्मेदारी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 26 Dec 2025 10:01 AM

विज्ञापन

बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं की होगी लाइव मॉनीटरिंग

Bihar News: बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं की अब लाइव मॉनीटरिंग की जायेगी. टीवी स्क्रीन, फोन या फिर लैपटॉप पर देखकर ऑफिस में बैठे-बैठे ही अधिकारी निरीक्षण कर सकेंगे. इतना ही नहीं, निरीक्षण के बाद जरूरी आदेश भी दिये जा सकते हैं.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली सड़क और पुल परियोजनाओं की मुख्यालय से सीधे लाइव मॉनीटरिंग होगी. इसके तहत मुख्यालय में बैठे आला अधिकारी और इंजीनियर अपने टीवी स्क्रीन, मोबाइल या फिर लैपटॉप पर ही विभाग की किसी भी परियोजना को लाइव देखकर उसका निरीक्षण कर सकेंगे. साथ ही जरूरी निर्देश दे सकेंगे. इसके लिए उन्हें निर्माण स्थल पर जाना नहीं होगा. निर्माण में समस्या होगी तो उसका तुरंत समाधान होगा.

इस तरह से की जायेगी लाइव मॉनीटरिंग

इस पहल से यह फायदा हो सकेगा कि समय और श्रम बचेगा और निर्माण कार्य की गति तेज होगी. मुख्यालय से लाइव मॉनीटरिंग के लिए ड्रोन सर्विलांस सिस्टम विकसित होगा. सूत्रों के अनुसार, इस व्यवस्था में विभाग की फ्लैगशिप और मेगा परियोजनाएं शामिल हैं. इसमें लाइव मॉनीटरिंग के अलावा परियोजना के निर्माण के हर रोज का वीडियो संबंधित अधिकारी और इंजीनियर की तरफ से हर तारीख के अनुसार विभाग के डैश बोर्ड पर अपलोड किया जायेगा.

दरअसल, यह वीडियो हर 15 दिन के अंतराल पर हर हाल में विभाग के डैश बोर्ड पर उपलब्ध करवाना होगा. इसका मकसद पथ निर्माण विभाग की परियोजनाओं का निर्माण तय समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना है. इसके तहत विभाग के अंतर्गत वाले एनएच, एसएच सहित पुलों का निर्माण शामिल हैं. इसमें बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड और बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड की परियोजनाएं शामिल हैं.

इन्हें मिली है जिम्मेदारी

मॉनीटरिंग की जिम्मेदारी बीआरपीएनएनएल के एमडी और बीएसआरडीसीएल के सीजीएम को दी गयी है. इसके अलावा पथ निर्माण विभाग के सभी मुख्य इंजीनियरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन परियोजनाओं का स्थल निरीक्षण अनिवार्य रूप से करना होगा. मुख्य इंजीनियर भी स्थल निरीक्षण के तुरंत बाद अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजेंगे. ऐसे में लाइव मॉनीटरिंग और स्थल निरीक्षण के रिपोर्टों की मिलान कर सड़क और पुल परियोजनाओं के निर्माण में आ रही बाधाओं का जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा. परियोजनाओं के कामकाज में तेजी आयेगी.

Also Read: Anganwadi Kendra Bihar: बिहार में अब बायोमेट्रिक सिस्टम से जुड़ेंगे आंगनबाड़ी केंद्र, सेविका-सहायिका भी बनायेंगी अटेंडेंस

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन