पीयू छात्रसंघ चुनाव – किसी भी छात्र संगठन ने सेंट्रल पैनल के उम्मीदवारों का नाम नहीं किया उजागर
Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
दूसरे दिन नौ उम्मीदवारों ने कॉलेज काउंसेलर पद के लिए नामांकन किया.
विज्ञापन
दूसरे दिन काउंसेलर पद के लिए नौ उम्मीदवारों का नामांकन
नामांकन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि आज
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रही. उम्मीदवारों के नामांकन के लिए विश्वविद्यालय परिसर के जय प्रकाश अनुषद भवन (व्हीलर सीनेट हाॅल) में 14 काउंटर बनाये गये हैं. दूसरे दिन नौ उम्मीदवारों ने कॉलेज काउंसेलर पद के लिए नामांकन किया. इसमें कॉमर्स संकाय से एक, विज्ञान संकाय से एक, पटना ट्रेनिंग काॅलेज से एक, मगध महिला काॅलेज से एक, पटना सायंस काॅलेज से तीन और पटना काॅलेज से एक उम्मीदवार ने काउंसेलर पद के लिए नामांकन किया है. लेकिन दूसरे दिन सेंट्रल पैनल के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन फॉर्म नहीं जमा किया. सेंट्रल पैनल के उम्मीदवारों के नामों का खुलासा अभी तक किसी भी छात्र संगठन ने नहीं किया है. सभी छात्र संगठन इस मामले में गोपनीयता बरत रहे हैं. बुधवार (18 फरवरी) को नामांकन की अंतिम तिथि है. मिली जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने नामांकन के अंतिम दिन ही अपने उम्मीदवारों का खुलासा करेंगे. वहीं, छात्र संगठन एआइएसएफ, आइसा, छात्र राजद, एनएसयूआइ और छात्र जदयू भी 18 फरवरी को नामांकन के समय उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे.उम्मीदवारों के अटेंडेंस की गहनता से होगी जांच
विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि छात्र संघ चुनाव के सभी पद के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है. नामांकन के बाद उम्मीदवारों के आवेदन की जांच गहनता से की जायेगी, जिसमें तीन बातों पर ध्यान दिया जा रहा है. पहला उम्मीदवारों की कक्षाओं में उपस्थिति, आचरण और किसी तरह आरोप तो नहीं है. माना जा रहा है कि कक्षाओं में उपस्थिति पर बहुत सारे उम्मीदवारों का आवेदन रद्द हो सकता है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो शंकर कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी. उम्मीदवार चुनाव से संबंधी अपनी शिकायतों को ग्रिवांस सेल में दर्ज करा सकते हैं. विश्वविद्यालय की ओर से उम्मीदवारों की फाइनल सूची 21 फरवरी को जारी की जायेगी. उन्होंने कहा कि बुधवार को नॉमिनेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है. इस वजह से बुधवार को नामांकन करने वाले की भीड़ अधिक रहेगी. इसको देखते हुये नामांकन परिसर जय प्रकाश अनुषद भवन में पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन