जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में विजेताओं को किया गया सम्मानित

Author Juhi smita
Updated:
विज्ञापन
जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में विजेताओं को किया गया सम्मानित

पुरस्कारों की श्रेणी में किलकारी बिहार बाल भवन का दबदबा रहा

विज्ञापन

संवाददाता,पटना भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित स्थल चित्रांकन प्रतियोगिता के प्रतिभावान विजेताओं को मंगलवार को सम्मानित किया गया. जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय की ओर से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में संग्रहालय के अपर निदेशक डॉ विमल तिवारी, अपर निदेशक (संग्रहालय निदेशालय) डॉ विनय कुमार और डॉ शंकर सुमन ने प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र प्रदान किया. यह प्रतियोगिता 25 जनवरी को आयोजित की गयी थी, जिसमें पटना के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों जैसे दयानंद कन्या विद्यालय, मिलर हाइस्कूल, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय और डॉन बास्को स्कूल के 83 विद्यार्थियों ने भाग लिया था. पुरस्कारों की श्रेणी में किलकारी बिहार बाल भवन का दबदबा रहा, जहां आदित्य रंजन को विशिष्ट और आदित्य राज को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया. द्वितीय पुरस्कार संयुक्त रूप से किलकारी की आराध्या कुमारी, बांकीपुर कन्या मध्य विद्यालय की नीतिका कुमारी को मिला, जबकि तृतीय पुरस्कार पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की हर्षिता यादव और बांकीपुर कन्या मध्य विद्यालय की फलक नूर के नाम रहा. आयोजकों ने कला के प्रति बच्चों के उत्साह को देखते हुए प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया. कार्यक्रम के संचालन में संग्रहालय की दीर्घा सहायक डॉ रीता कुमारी, डॉ मनीष कुमार, डीइओ जितेंद्र कुमार और शिवनाथ मंडल सहित सभी कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही.

विज्ञापन
Juhi Smita

लेखक के बारे में

By Juhi Smita

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन