East Singhbhum News : 200 और 400 मीटर की दौड़ में आनंद महतो ने जीता स्वर्ण पदक

Updated:
विज्ञापन
East Singhbhum News : 200 और 400 मीटर की दौड़ में आनंद महतो ने जीता स्वर्ण पदक

प्रतियोगिता में देशभर से परमाणु ऊर्जा विभाग की 25 इकाइयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया

विज्ञापन

जादूगोड़ा. परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा तेलंगाना के मनुगुरु में आयोजित 40वें खेल व सांस्कृतिक मीट में यूसिल कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान समेत झारखंड का नाम रोशन किया. 11 से 13 फरवरी तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में देशभर से परमाणु ऊर्जा विभाग की 25 इकाइयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया. यूसिल की कोणार्क टीम में शामिल यूरेनियम मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री आनंद महतो ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता.

आनंद महतो लगातार पांच वर्षों से जीत रहे स्वर्ण पदक

जानकारी के अनुसार आनंद महतो नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, जो पिछले पांच वर्षों से 200 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीत रहे हैं. यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है. प्रतियोगिता के परिणामों में 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आनंद महतो (कोणार्क टीम, यूसिल), द्वितीय स्थान वीणादयालण पी (रामेश्वरम) और तृतीय स्थान जेके टेलर (द्वारका) को मिला. वहीं 400 मीटर दौड़ में भी आनंद महतो ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि वीणादयालण पी को रजत और आर जी भूजवल (एलोरा) को कांस्य पदक मिला.

रिले और 100 मी में भी यूसिल का दमदार प्रदर्शन

इसके अतिरिक्त 100 मी दौड़ में तुरामडीह के रंजीत पारीया ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता. रिले रेस प्रतियोगिता में भी यूसिल की कोणार्क टीम ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता. प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद कोणार्क टीम रविवार को तेलंगाना से जादूगोड़ा लौटी, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola