घाटशिला में SIR कार्य की धीमी रफ्तार पर एसडीओ सख्त, खराब प्रदर्शन करने वाले दो BLO सुपरवाइजरों को शोकॉज

घाटशिला में एसडीओ ने एसआईआर कार्य की समीक्षा की
पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में SIR कार्य की समीक्षा बैठक में एसडीओ अमिताभ भगत ने धीमी प्रगति पर सख्त रुख अपनाया है. दो BLO सुपरवाइजरों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और सभी को कार्यशैली में सुधार के निर्देश दिए गए हैं.
घाटशिला से सिद्धार्थ आनंद की रिपोर्ट
Ghatshila SIR Meeting : पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी अमिताभ भगत ने सोमवार को अनुमंडल कार्यालय सभागार में 45 घाटशिला प्रखंड क्षेत्र के एसआईआर कार्य की समीक्षा की. बैठक में सभी सहायक एवं अतिरिक्त सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ सुपरवाइजर, कंप्यूटर ऑपरेटर और संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे.
दो सुपरवाइजरों से स्पष्टीकरण
समीक्षा के दौरान घाटशिला प्रखंड के एसआईआर कार्य की प्रगति अपेक्षा से काफी कम मिलने पर एसडीओ ने नाराजगी जताई. विशेष रूप से खराब प्रदर्शन करने वाले दो बीएलओ सुपरवाइजरों से स्पष्टीकरण मांगते हुए उनकी कार्यशैली में तत्काल सुधार लाने का निर्देश दिया. उन्होंने पूछा कि कई बूथों में डिजिटाइजेशन शून्य या अत्यंत कम क्यों है और इसके पीछे क्या कारण हैं. एसडीओ ने सभी सुपरवाइजरों और बीएलओ को निर्देश दिया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर न्यूनतम 10 प्रतिशत डिजिटाइजेशन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए. जिन बूथों में कार्य लंबित है, वहां तेजी लाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा किया जाए. कहा कि समय बहुत कम है, इसलिए सभी अधिकारी और कर्मी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें.
निर्वाचन कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिन क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण ऑनलाइन कार्य प्रभावित हो रहा है, वहां बीएलओ प्रपत्रों को संबंधित प्रखंड कार्यालय में तकनीकी टीम में शामिल कंप्यूटर ऑपरेटर, बीएलओ सुपरवाइजर एवं अन्य कर्मी के सहयोग लेकर डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा करें. साथ ही लंबित प्रपत्रों को प्राप्त करते हुए सह समय पर करने के निर्देश दिए गये. एसडीओ अमिताभ भगत ने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. सभी अधिकारी एवं कर्मी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर एसआईआर का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके. मौके पर बीडीओ यूनिका शर्मा, सीओ निशांत अंबर आदि मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: एससी-एसटी छात्रों की लग गई लॉटरी, यूपीएससी प्रीलिम्स क्रैक करने वालों को 1.5 लाख देगी झारखंड सरकार
इसे भी पढ़ें: इंजीनियर साहब! महीने भर में ही दरक गया उत्तर कोयल नहर का पुल? अभी बनना तो बाकी है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










