पुतड़ू टोल प्लाजा के डिवाइडर पर घुसा ट्रेलर, चालक बाल-बाल बचा

Updated:
विज्ञापन
पुतड़ू टोल प्लाजा के डिवाइडर पर घुसा ट्रेलर, चालक बाल-बाल बचा

टोल प्लाजा में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर | Prabhat Khabar Network

गालूडीह के पुतड़ू टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर डिवाइडर से टकरा गया। गनीमत रही कि चालक सुरक्षित है और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। यातायात कुछ देर बाधित रहा।

विज्ञापन

गालूडीह: गालूडीह के पुतड़ू टोल प्लाजा में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर जा घुसा. हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर संख्या यूपी 70 एलटी/ 9675 घाटशिला की ओर आ रहा था. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रेलर सीधे टोल प्लाजा के डिवाइडर से टकरा गया. टक्कर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद कुछ देर के लिए टोल प्लाजा के पास अफरा-तफरी का माहौल रहा. सूचना मिलने पर पुलिस और टोल कर्मी मौके पर पहुंचे तथा क्षतिग्रस्त ट्रेलर को हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई. हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. गनीमत रही कि घटना के समय डिवाइडर के पास कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola