East Singhbhum News : विभूति बाबू की स्मृतियों को देख अभिभूत हुए चीफ जस्टिस

Updated:
विज्ञापन

गौरीकुंज में साहित्यकार की पांडुलिपियों और वस्तुओं को निहारा

विज्ञापन

घाटशिला. झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस महेश सोनाक रविवार को एक दिवसीय दौरे पर घाटशिला पहुंचे. उन्होंने साहित्य और संस्कृति का संगम देखा. मुख्य न्यायाधीश ने महान साहित्यकार विभूति भूषण बंदोपाध्याय के कर्मस्थल ””””गौरीकुंज”””” का भ्रमण किया और वहां संजोयी गयी धरोहरों की सराहना की. चीफ जस्टिस ने साहित्यिक विरासतों का अवलोकन किया. चीफ जस्टिस ने अपनी पत्नी के साथ गौरीकुंज पहुंचकर विभूति बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उन्होंने संग्रहालय में प्रदर्शित विभूति भूषण के शर्ट-कोट और पारिवारिक चित्रों को देखा. ””””पाथेर पांचाली””””, ””””आरण्यक”””” और ””””देवजान”””” जैसी कालजयी कृतियों की पांडुलिपियों का अवलोकन किया. आदिवासी वाद्य यंत्र (धमसा, मादल) और पुराने दौर के लालटेन व कुप्पी को भी उन्होंने बड़े चाव से देखा. इस मौके पर उन्होंने कहा कि गौरीकुंज आकर मैं आनंदित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं. यह अनुभव यादगार रहा.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे

गौरीकुंज उन्नयन समिति की ओर से अध्यक्ष तापस चटर्जी और महासचिव शिल्पी सरकार ने उन्हें अंगवस्त्र और कोड़ामाटी से बनी विभूति भूषण की तस्वीर भेंट की. महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में उन्हें भगवान शिव की तस्वीर भी भेंट की गयी. इससे पूर्व, उन्होंने चेंगजोड़ा हेरिटेज विलेज और देवली गांव का भी भ्रमण किया. यहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ. चीफ जस्टिस के आगमन को लेकर घाटशिला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. मुख्य सड़कों और चौराहों पर पुलिस बल तैनात रहे. इस मौके पर एसडीओ सुनील चंद्र, एसडीपीओ अजीत कुजूर, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, बीडीओ यूनिका शर्मा और सीओ निशांत अंबर सहित कई प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे. इस दौरान कोषाध्यक्ष मृणाल कांति विश्वास, मिट्ठू विश्वास, कंचन कर, संदीप राय चौधरी, प्रदीप भद्रो, सुब्रतो गृह, पूर्णिमा राय, सोमा सरकार, शिखा रक्षित, सुखलाल हांसदा और मानस पाल सहित कई सदस्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola