Dhanbad News: सेवानिवृत्त बीसीसीएल कर्मियों को दी गयी विदाई

Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 30 Sep 2025 2:11 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: विभिन्न क्षेत्रों व मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कंपनी के चार अधिकारियों व मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले पांच कर्मचारियों सहित कुल नौ कार्मिकों विदायी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की.

विज्ञापन

बीसीसीएल मुख्यालय कोयला भवन में सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इसमें विभिन्न क्षेत्रों व मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कंपनी के चार अधिकारियों व मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले पांच कर्मचारियों सहित कुल नौ कार्मिकों विदायी दी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने की. इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (तकनीकी) संचालन संजय कुमार सिंह के अतिरिक्त विभिन्न श्रमिक संगठन सदस्य, सीएमओएआई प्रतिनिधि, महाप्रबंधक (श्रमशक्ति नियोजन) अपूर्व कुमार मित्रा, महाप्रबंधक (वित्त) एमएस राजू, महाप्रबंधक (असैनिक) अशोक कुमार, उप-महाप्रबंधक (प्रशासन) सुरेन्द्र भूषण आदि थे. सेवानिवृत्त होने में महाप्रबंधक (वित्त एवं लेखा) मनोज कुमार वर्मा, महाप्रबंधक (खनन) जयेश चन्द्र राय, वरीय प्रबंधक (खनन) प्रेम कुमार व सहायक अभियंता (उत्खनन) शिव कुमार सिन्ह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MAYANK TIWARI

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola