ePaper

मरने से पहले 516 बार मिस्ड कॉल, 80 से अधिक बार मैसेंजर पर ऑडियो-वीडियो कॉल, पढ़ें पूरी कहानी

Updated at : 21 Sep 2024 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
dhanbad crime news

गांव में लोगों के साथ बात करते मथुरा प्रसाद महतो.

Dhanbad News: मैसेंजर से उस दिन दोनों के बीच लगभग 80 बार ऑडियो- वीडियो कॉल से बातचीत भी हुई थी. युवती ने प्रेमी को टेक्स्ट मैसेज कर जान देने की बात भी कही.

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद के गोविंदपुर थाना अंतर्गत बरियो आदिवासी टोला की पार्वती मुर्मू की मौत के मामले में प्रेमी बानेश्वर मरांडी ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि वर्ष 2021 से उसका पार्वती से प्रेम संबंध था. दोनों में लगातार मोबाइल पर बातें होती थी. दोनों में शारीरिक संबंध भी थे.

शुक्रवार को आयी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि पार्वती ने कई बार अपना नस काटा था. नस काटने के पुराने जख्म पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैं. घटना के दिन भी उसने अपने प्रेमी से कई बार बात की थी. फिर प्रेमी ने फोन ब्लॉक कर दिया. युवती ने प्रेमी को 18 सितंबर को 516 बार मिस्ड कॉल किया.

मैसेंजर से उस दिन दोनों के बीच लगभग 80 बार ऑडियो- वीडियो कॉल से बातचीत भी हुई थी. युवती ने अपने प्रेमी को टेक्स्ट मैसेज कर जान दे देने की बात भी कही थी. गोविंदपुर पुलिस ने दोनों के मोबाइल का कॉल डिटेल भी निकाला है. इससे इन बातों का खुलासा हुआ है.

प्रेमी ने पार्वती का ब्लॉक कर दिया था नंबर

युवती पीकू नाम से अपना फेसबुक अकाउंट व इंस्टाग्राम चलाती थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार जब युवक ने अपनी प्रेमिका का मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था, तब युवती की बड़ी बहन ने बानेश्वर उर्फ सगेन को फोन कर पार्वती से बात करने को कही थी. बाणेश्वर उर्फ सगेन ने पुलिस को बताया है कि पार्वती भी कई बार उसके नंबर को ब्लॉक कर चुकी थी.

18 सितंबर को वह बार-बार फोन एवं ऑडियो-वीडियो कॉल कर रही थी. इसलिए उसने पार्वती का नंबर ब्लॉक किया था. 18 सितंबर को उसके गांव में एक कार्यक्रम था, जिसमें वह अपने मोबाइल को चार्ज में लगाकर चला गया था. जब वह लौटा तो देखा की पार्वती ने काफी मैसेज और ऑडियो-वीडियो कॉल की थी.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पार्वती मुर्मू की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है. रिपोर्ट के अनुसार कोई बाहरी चोट नहीं है. बिसरा प्रिजर्व रखा गया है. इस बीच शुक्रवार को वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री रांची की टीम डॉ अमित कुमार के नेतृत्व में पार्वती मुर्मू के घर पहुंची और उसके घर का नमूना संग्रह किया. टीम ने घटनास्थल की तहकीकात की और वैज्ञानिक तरीके से मामले की पड़ताल की.

इधर पुलिस इंस्पेक्टर रविकांत प्रसाद के आवेदन पर हिरासत में लिये गये पांचों युवकों की मेडिकल जांच के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद के प्राचार्य ने मेडिकल बोर्ड का गठन किया है. इसमें मेडिसिन, सर्जरी, एफएमटी, रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी विभाग के एचओडी शामिल हैं.

मेडिकल बोर्ड ने युवकों के गुप्तांगों का स्वाब, स्पर्म, स्किन, अंडर गारमेंट, नेल क्लिपिंग का सैंपल लेकर डीएनए प्रोफाइलिंग के लिए पुलिस को सौंप दिया. हिरासत में लिए युवकों में मुकेश किस्कू, अजय मुर्मू, प्रकाश मुर्मू, बानेश्वर मरांडी उर्फ सगेन व वीरेंद्र कुमार पंडित शामिल है. दूसरी ओर गांव में मृतका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इसमें पूरे गांव के लोग शामिल हुए.

मृतका के परिजनों से मिले टुंडी विधायक

टुंडी विधायक विधायक मथुरा प्रसाद महतो शुक्रवार को मृतका के आवास गये और उनके माता-पिता से मुलाकात की. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को पूरी मदद की जाएगी. उनके साथ 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी, राजेश हासदा, झामुमो नेता एजाज अहमद, रहमत अंसारी, बाबूराम हेंब्रम, अजीत मिश्रा, अंजर आलम ‘पप्पू’ व अन्य शामिल थे.

Also Read

Jharkhand News: 27 घंटे बाद धनबाद में लगा जाम खुला, 12 किलोमीटर तक वाहनों की लग गयी थी लंबी कतार

Durga Puja: उड़ती तितली के थीम पर बने पूजा पंडाल में विराजमान होंगी मां जगदंबे

dhanbad news चिरकुंडा नप में कचरा उठाव में लगे सभी वाहनों के इंश्योरेंस, टैक्स व फिटनेस फेल

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola