बाघमारा कॉलेज : अनुदानित राशि को वेतन मद में खर्च करने का फैसला

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 10 Jul 2024 12:27 AM

विज्ञापन

बाघमारा कॉलेज में शासी निकाय की बैठक

विज्ञापन

बाघमारा कॉलेज के कर्मियों के वेतन मद में सरकार द्वारा अनुदानित एक करोड़ 20 लाख रुपये मिलेगा. उक्त निर्णय मंगलवार को सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में डुमरा गेस्ट हाउस में हुई कॉलेज की शासी निकाय की बैठक में लिया गया. बैठक में कॉलेज प्रशासन ने कई प्रस्ताव रखे, जिसमें अनुदानित राशि को वेतन मद मे भुगतान करने पर सहमति बनी . इसके अलावा छठा वेतन आयोग के नियमानुसार वेतन पुनरीक्षण करने का प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर अजय कुमार सिंह के निलंबन के मामले को विचाराधीन रखा गया. प्रो अजय को कुछ वर्ष पहले एक मामले में निलंबित किया गया था. अभी वह औपबंधिक रूप से कार्य कर रहे हैं. बैठक में अनुबंधकर्मियों की वेतन विसंगतियों पर सुधार करते हुए उसे बढ़ाने पर सहमति बनी. सांसद ने जेआरडीए से कॉलेज में सोलर प्लांट, सांसद निधि से आठ नये कमरे व सामुदायिक शौचालय, सीएसआर निधि से बालिका छात्रावास निर्माण करवाने की अनुशंसा की. बैठक में सचिव डॉ एसके दास, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि डॉ शिव प्रसाद, प्राचार्य डॉ रंजन कुमार, शिक्षक प्रतिनिधि डॉ प्रताप नारायण पांडेय, सांसद प्रतिनिधि राम शंकर तिवारी, विजय शर्मा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola