Dhanbad News: दीपावली की पूर्वसंध्या पर बाजारों में उमड़ी भीड़

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को धनबाद के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई

विज्ञापन

लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, दीया, सजावटी सामान और पटाखों की दुकानों पर जमकर हुई खरीदारी

धनबाद.

दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को धनबाद के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई. पुराना बाजार, बैंक मोड़, हीरापुर, पुलिस लाइन, स्टीलगेट और बरटांड़ समेत शहर के प्रमुख बाजारों में लोगों की भारी भीड़ रही. दोपहर से देर शाम तक सड़कों पर वाहनों की कतारें लगी रहीं. वहीं दुकानों के सामने ग्राहकों की भीड़ से पूरा बाजार रोशन नजर आया.

लोगों ने लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, मिट्टी के दीये, घरौंदा व सजावटी सामान की जमकर खरीदारी की. दुकानदारों ने बताया कि इस बार बिक्री पिछले साल की तुलना में बेहतर रही. बच्चों के लिए खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक लाइटों और रंगीन झालरों की भी खूब खरीदारी हुई.

कई लोगों ने आज ली वाहनों की डिलीवरी

इस वर्ष धनतेरस शनिवार को पड़ने के कारण कई लोगों ने लोहे और धातु से जुड़ी वस्तुओं की डिलीवरी एक दिन टाल दी थी. शनिवार को शुभ समय में केवल चांदी और बर्तन की खरीद सीमित रही. वहीं वाहन खरीदने वाले कई ग्राहकों ने डिलिवरी रविवार को ली. रविवार को विभिन्न ऑटोमोबाइल शोरूम में दिनभर ग्राहकों की भीड़ रही.

फूल, केला के पौधे की भी रही मांग

बाजार में फूलों और केला पौधे की भी भारी मांग रही. हर मोड़ व चौक पर फूलों की अस्थायी दुकानें सज गयीं हैं. गेंदा फूल की लड़ी और कमल के फूलों की बिक्री जोरों पर रही. लोग मंदिरों और घरों की सजावट के लिए फूलों की खरीद में जुटे रहे.

पटाखाें की बिक्री के लिए की गयी विशेष व्यवस्था

शहर में जिला प्रशासन ने इस वर्ष पटाखाें की बिक्री के लिए विशेष व्यवस्था की है. प्रशासन की ओर से गोल्फ ग्राउंड व तेतुलतल्ला मैदान में अस्थायी पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी गयी है. दोनों स्थानों पर सुबह से ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी. छोटे-बड़े सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री जोरों पर रही. बच्चों में अनार, फुलझड़ी और चकरी की खास मांग रही. इधर शहर के लगभग हर नुक्कड़ और गली-मुहल्लों में भी खुली पटाखों की छोटी दुकानों में भी लोग पटाखे खरीदते नजर आये. धनबाद पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने सुरक्षा के मद्देनजर दुकानों की जांच भी की और आवश्यक निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola