Dhanbad News : जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट में लूट के इरादे से घुसे अपराधियों ने की फायरिंग

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट में लूट के इरादे से घुसे अपराधियों ने की फायरिंग

विज्ञापन

Dhanbad News : जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के टाटा झरिया डिवीजन के जामाडोबा कोल प्रिपरेशन प्लांट के रिजेक्शन गेट वाशरी में सोमवार की रात अपराधियों का दल चहारदीवारी फांद कर अंदर घुस गया. उसके बाद तांबा का केबल लूट के क्रम में वहां तैनात सुरक्षा गार्ड में दहशत फैलाने को लेकर एक राउंड हवाई फायरिंग की. अपराधियों को देख सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना सिक्योरिटी कंट्रोल रूम को दी. उसके बाद जोड़ापोखर थाना को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस व एसीआर का गश्ती दल मौके पर पहुंचा. पुलिस को देख सभी अपराधी फरार हो गये. घटना के बाद से सिक्योरिटी गार्ड में भय का माहौल है. घटना को लेकर टाटा स्टील की ओर से जोड़ापोखर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने कहा कि गोली चलने की शिकायत मिली है. लेकिन घटनास्थल से खोखा नहीं मिला है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola