Dhanbad News: बाइक सवार युवकों ने ऑटो पर सवार महिला की चेन झपटी

Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 26 Nov 2025 1:38 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: झरिया-सिंदरी मार्ग पर एना भगतडीह के पास हुई घटना

विज्ञापन

Dhanbad News: झरिया-सिंदरी मार्ग पर एना भगतडीह के समीप मंगलवार को ऑटो पर सवार एक 55 वर्षीया महिला के गले से बाइक पर सवार दो अपराधियों ने झपट ली. घटना के बाद दोनों अपराधी से बाइक तेज कर फरार हो गये. भुक्तभोगी महिला सिंदरी की रहने वाली है. इस संबंध में पीड़िता ने झरिया थाना पहुंच कर पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस महिला को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुंच जांच पड़ताल की. पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी का फुटेज खंगाला. फुटेज में बाइक सवार अपराधियों का चेहरा साफ दिख रहा है. महिला ने बताया कि वह ऑटो से धनबाद जा रही थी, तभी एना भगतडीह के समीप बाइक से दो युवक आये और चेन छीन कर फरार हो गये. पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola