Dhanbad News: धनबाद कांग्रेस में विवाद बरकरार, आज असंतुष्ट गुट से मिलेंगे पर्यवेक्षक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पर्यवेक्षकों के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने निकाला कैंडल मार्च, जताया विरोध

विज्ञापन

धनबाद जिला कांग्रेस में चल रहा संगठनात्मक विवाद थमता नहीं दिख रहा है. प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व द्वारा गठित दो सदस्यीय जांच कमेटी के सदस्य सुरेंद्र सिंह और डॉ एम. तौसीफ शुक्रवार को धनबाद पहुंचे और सर्किट हाउस में जिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस तथा प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों से बातचीत की. हालांकि असंतुष्ट गुट से मुलाकात नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया.

असंतुष्ट गुट की बात भी सुनी जायेगी

पर्यवेक्षक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि विवाद को समाप्त कर संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्हें भेजा गया है. उनका कार्यक्रम अपराह्न तीन बजे धनबाद पहुंचने का था, लेकिन विलंब होने के कारण वे शाम पांच बजे सर्किट हाउस पहुंचे. समयाभाव के कारण असंतुष्ट पक्ष से बातचीत नहीं हो सकी. शनिवार को सर्किट हाउस में असंतुष्ट गुट के प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. उनकी बातें भी सुनी जाएंगी.

गांधी सेवा सदन में प्रदर्शन

असंतुष्ट गुट के नेताओं का कहना है कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर गठित जांच कमेटी को गांधी सेवा सदन में कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर शिकायतें सुननी थीं. तय कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वहां पहुंचे थे, लेकिन रात आठ बजे तक कमेटी के सदस्य नहीं पहुंचे और न ही ज्ञापन लेने की पहल की गयी. इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने गांधी सेवा सदन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध कार्यक्रम में राजेश्वर सिंह यादव, रवींद्र वर्मा, श्रीराम चौरसिया, वैभव सिन्हा, मनोज सिंह, संजय जसवाल, मो. हेमायूं रजा, अशोक प्रकाश लाल, प्रीतम रवानी, अवधेश पासवान आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola