Dhanbad News: डिजिटल पुलिसिंग में उत्कृष्ट योगदान पर चार पुलिसकर्मी सम्मानित
Published by : ASHOK KUMAR Updated At : 13 Jun 2026 1:43 AM
एसएसपी ने डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन अभियान के तहत बेहतर काम करने वाले चार पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया.
एसएसपी प्रभात कुमार ने डिजिटल रिकॉर्ड प्रबंधन अभियान के तहत बेहतर काम करने वाले चार पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को सम्मानित किया. चार्जशीट एवं अंतिम प्रतिवेदन से संबंधित लीगेसी डेटा के अंतर्गत इंटिग्रेटेड इंफॉर्मेशन फॉर्म-V की ऑनलाइन प्रविष्टि कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इन पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया. धनबाद पुलिस की ओर से पुराने लंबित अभिलेखों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अद्यतन करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में पाथरडीह थाना के आरक्षी संख्या 2348 शंकर कुमार महतो ने 10 कांडों, केंदुआडीह थाना के आरक्षी संख्या 1326 अफजल हुसैन ने 17 कांडों, तेतुलमारी थाना के सीसीटीएनएस ऑपरेटर आरक्षी संख्या 1087 नसीरुद्दीन ने 23 कांडों तथा राजगंज थाना के आरक्षी संख्या 1331 परमेश्वर गोप ने 29 कांडों की ऑनलाइन प्रविष्टि कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की.
एसएसपी ने दी बधाई
एसएसपी ने सम्मानित पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि आधुनिक पुलिसिंग में तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ रही है. जो पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन मेहनत, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे, उन्हें आगे भी प्रोत्साहित और पुरस्कृत किया जायेगा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










