भाजपा के प्रदेश प्रभारी पहुंचे धनबाद, कई नेताओं से की चर्चा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 May 2024 1:29 AM

विज्ञापन

कई नेताओं से बंद कमरे में की गुफ्तगू

विज्ञापन

विशेष संवाददाता, धनबाद.

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेयी रविवार को धनबाद पहुंचे. धनबाद, गोविंदपुर एवं निरसा में कई भाजपा नेताओं से मिले. इस दौरान कई नेताओं से बंद कमरे में गुफ्तगू की. लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी घोषणा के बाद भाजपा के प्रदेश प्रभारी का यह दूसरा दौरा है. आज भी प्रदेश प्रभारी धनबाद के विधायक राज सिन्हा के जगजीवन नगर आवास पहुंचे. उसके बाद सिंह मैंशन गये. यहां झरिया की पूर्व विधायक कुंती देवी, उनकी बहू सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह से मिले. यहां भोजन भी किया. कुंती देवी ने उन्हें शाॅल एवं कमल का प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. वहीं रागिनी सिंह ने शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया. इस दौरान भाजपा धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष श्रवण राय, संतोष सिंह सहित कई नेता मौजूद थे. बाद में वह निरसा व गोविंदपुर गये.

चुनाव की तैयारी को लेकर भाजपा की बैठक :

बरवाअड्डा.

लोकसभा चुनाव चुनावी तैयारी को लेकर भाजपा बरवाअड्डा मंडल की बैठक रविवार को बिराजपुर बाजार में मंडल अध्यक्ष सुजीत प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में हुई. इसमें गांव-गांव में भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के पक्ष में प्रचार अभियान तेज करने व बिराजपुर में खंड कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया. आगामी नौ मई को ढुलू महतो के क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनी. मौके पर मंडल संयोजक अजीत पांडेय, अरुण राजवंशी, शिवपूजन गोप, गुड्डू चौधरी, सुरेश महतो, आशुतोष सिंह, उज्ज्वल पांडेय, वरुण दास, मिथिलेश पांडेय, मनोहर महतो आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola