Dhanbad News: बिहार के जनादेश का होगा दूरगामी प्रभाव : पीएन सिंह

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: केंदुआपुल में आतिशबाजी की, बांटी गयी मिठाई

विज्ञापन

Dhanbad News: धनबाद .

धनबाद के पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह ने बिहार में एनडीए की शानदार जीत पर बधाई दी है. कहा कि बिहार के जनादेश का देश की राजनीति पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा. बिहार की जनता बता दिया है कि अब जात-पात, धर्म की राजनीति नहीं होगी. हर वर्ग ने पीएम नरेंद्र मोदी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है. आने वाले दिनों में यह और बढ़ेगा.

बिहार के परिणाम आशा के अनुरूप : चंद्रशेखर

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने बिहार में एनडीए की जीत का स्वागत किया है. कहा कि यह परिणाम आशा के अनुरूप है. भाजपा नेता संजय झा, नितिन भट्ट, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह ने भी जीत पर बधाई दी है. बिहार में एनडीए की बंपर जीत पर भाजयुमो महानगर महामंत्री तमाल राय के नेतृत्व में केंदुआपुल में आतिशबाजी की गयी. मिठाई बांटी गयी. श्री राय ने कहा कि भारी जनादेश विकास, महिला, सुरक्षा, सुशाशन, और गरीब कल्याण के लिए उसके कार्यों पर जनता की मुहर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन