ePaper

Dhanbad News : बाबा हेचरी के घायल मैनेजर की मौत, शव के साथ प्रदर्शन

Updated at : 24 Apr 2025 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बाबा हेचरी के घायल मैनेजर की मौत, शव के साथ प्रदर्शन

Dhanbad News : बाबा हेचरी के घायल मैनेजर की मौत, शव के साथ प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News : कांको मोड़ के समीप राजगंज-महुदा फोरलेन मार्ग स्थित वीरबल मंडल के बाबा हेचरी अंडा फार्म के मैनेजर रहे दिलीप मंडल की मौत के बाद परिजनों ने शव फार्म के पास रख मुआवजे की मांग की. समाचार लिखे जाने तक शव वहीं पर रखा हुआ था. मृतक फाटामहुल पंचायत के उदलबनी गांव का निवासी था. धरना पर बैठे मृतक के भाई सागर मंडल ने बताया कि दिलीप उस फॉर्म में मैनेजर था. बीते 20 साल से काम कर रहा था.

तीन दिन पहले वाहन की चपेट में आकर हुआ था घायल

तीन दिन पूर्व कंपनी के काम से बाइक से जाने के दौरान कंपनी के गेट के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया था. इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया था. इलाज के दौरान बुधवार को वहां उसकी मौत हो गयी. उसके बाद शव को एम्बुलेंस में लाकर यहां रखा गया है. सूचना पाकर फॉर्म के मालिक वीरबल मंडल ने मृतक के परिजनों से वार्ता शुरू की, लेकिन समझौता नहीं हो पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola