Dhanbad News : बाघमारा व तोपचांची में कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश

Published by :ANAND KUMAR UPADHYAY
Published at :26 Apr 2026 1:07 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : बाघमारा व तोपचांची में कॉलेज के लिए जमीन चिन्हित करने का निर्देश

Dhanbad News : महाविद्यालय खोलने की तैयारी में हैं सरकार, पत्र आने के बाद जिले में शुरू की गयी तैयारी.

विज्ञापन

धनबाद, जिले के तोपचांची व बाघमारा प्रखंड क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर प्रशासन ने पहल तेज कर दी है. अपर समाहर्ता बिनोद कुमार ने शुक्रवार को पत्र जारी करते हुए दोनों अंचलों के अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नये महाविद्यालय की स्थापना के लिए प्रत्येक स्थान पर 10 एकड़ सरकारी भूमि चिह्नित की जाये. यह पहल राज्य सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग (उच्च शिक्षा प्रभाग), झारखंड, रांची के पत्र के आलोक में की जा रही है. विभाग ने भू-गौलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ऐसे सुदूरवर्ती क्षेत्रों में महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है, जहां इसकी लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी.

जॉब ओरिएंटेड कोर्सेस पर रहेगा फोकस

अपर समाहर्ता द्वारा भेजे गये निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि प्रस्तावित महाविद्यालयों में व्यावसायिक एवं जॉब ओरिएंटेड पाठ्यक्रमों की पढ़ाई करायी जाएगी, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा मिल सके. अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया है कि चिन्हित भूमि का ट्रेस नक्शा सहित विस्तृत प्रतिवेदन अविलंब उपलब्ध करायें, ताकि आगे की कार्रवाई शीघ्र पूरी की जा सके. गौरतलब है कि इन क्षेत्रों में महाविद्यालय खोलने की मांग जनप्रतिनिधियों द्वारा भी लगातार उठायी जाती रही है, जिससे इस निर्णय को स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

ANAND KUMAR UPADHYAY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola