ज्वेलरी दुकानों में रामगढ़ पुलिस ने चलाया सुरक्षा जांच अभियान, दिए निर्देश

आभूषण दुकानों में निर्देश देते हुए
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने आभूषण दुकानों में सुरक्षा जांच अभियान चलाया. पुलिस टीम ने चट्टी बाजार, थाना चौक सहित अन्य आभूषण दुकानों में जाकर किसी भी अप्रिय घटना से बचने के उपायों की जानकारी दी. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर शनिवार को रामगढ़ इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे के नेतृत्व में शहर के अलग-अलग ज्वेलरी दुकानों में सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई.
दुकानदारों को दिए गए जरूरी सुरक्षा निर्देश
थाना प्रभारी ने दुकानदारों को सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी निर्देश दिए. उन्होंने दुकानों में सुरक्षा गार्ड और सीसीटीवी कैमरा की उपयोगिता को जरूरी बताया. दुकानदारों को दुकान में आने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखने और शक होने पर तुरंत सूचना देने को कहा गया. साथ ही मास्क और हेलमेट पहनकर आने वाले लोगों को रोकने की बात कही गई.
पुलिस के नाम पर आने वालों से सतर्क रहने का निर्देश
थाना प्रभारी ने दुकानदारों को पुलिस के नाम पर दुकान में आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखने और उनकी पहचान सुनिश्चित करने की सलाह दी.
दुकानदारों को दिया गया सहयोग का आश्वासन
पुलिस ने दुकानदारों को हर प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया और सजग व चौकस रहकर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की. इस दौरान रामगढ़ थाना के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: Water Crisis: रांची में गहराया जल संकट, धुर्वा में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे 1 लाख लोग
इसे भी पढ़ें: अवैध संबंध बनाने के लिए पति की कराई थी हत्या, फरार एक और आरोपी गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म और ठगी, आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










