Dhanbad News : कायाकल्प की टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, अव्यवस्था पर जतायी नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : कायाकल्प की टीम ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, अव्यवस्था पर जतायी नाराजगी

Dhanbad News : कई मरीजों और उनके परिजनों ने इलाज में हो रही देरी और सुविधाओं की कमी की शिकायतें भी रखीं.

विज्ञापन

धनबाद, रांची से आयी कायाकल्प की टीम ने शनिवार को सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. टीम में नर्सिंग को-ऑर्डिनेटर प्रीति संगीता बारा व कंसल्टेंट एचआर अवनी प्रसाद शामिल थे. निरीक्षण के दौरान अस्पताल की कई बुनियादी व्यवस्थाओं में खामियां सामने आईं. जिस पर टीम ने कड़ी नाराजगी जतायी. कई मरीजों और उनके परिजनों ने इलाज में हो रही देरी और सुविधाओं की कमी की शिकायतें भी रखीं.

इमरजेंसी सेवाओं में खामियां, उपकरणों की कमी उजागर

निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी विभाग की स्थिति सबसे चिंताजनक पायी गयी. कई जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध नहीं थे. वहीं कुछ खराब हालत में पड़े थे. टीम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि सभी उपकरणों की तत्काल मरम्मत करायी जाये और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये.

सफाई व्यवस्था चरमराई, वार्डों में गंदगी से मरीज परेशान

अस्पताल के वार्डों में साफ-सफाई नहीं थी. कई बेड पर गंदे चादर मिले और वार्डों में कचरा फैला था. शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब थी. टीम ने सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए नियमित निगरानी और जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए.

मरीजों के बैठने की व्यवस्था पर उठे सवाल, सुधार के निर्देश

अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों के लिए पर्याप्त बैठने की सुविधा नहीं होने से अव्यवस्था का माहौल था. टीम ने प्रतीक्षा कक्ष की व्यवस्था मजबूत करने और बैठने की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े.

अस्पताल के उपाधीक्षक को सुधार के निर्देश

टीम में शामिल अधिकारियों ने अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद को व्यवस्था में तत्काल सुधार करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट किया कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. साथ ही जल्द ही दोबारा निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा करने की बात कही गयी है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola