Dhanbad News : बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट का ग्रामीणों ने किया विरोध

Dhanbad News : बड़ापिछरी पंचायत क्षेत्र के कसियाटांड़ का मामला, संचालक पर लगाये आरोप, इलाके में फैल रहे प्रदूषण से बीमार हो रहे लोग.

विज्ञापन

बरवाअड्डा. बड़ापिछरी पंचायत क्षेत्र के कसियाटांड़ में बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट से फैल रहे बदबू व गंदगी से नाराज बड़ापिछरी पंचायत के ग्रामीण शनिवार को प्लांट पहुंचे और हंगामा किया. बायो वेस्ट संचालक के खिलाफ नारेबाजी की और गांव से प्लांट चलाने का विरोध किया. ग्रामीणों का आरोप था कि संचालक द्वारा बायो मेडिकल वेस्ट को जलाना छोड़कर जहां-तहां गिराने के कारण गांव में गंदगी फैल रही है. लोग बीमार पड़ रहे हैं. पूरा इलाका प्रदूषित हो रहा है.

संचालक कर रहें मनमानी : जिप सदस्य

इस संबंध क्षेत्र के जिप सदस्य स्वाति कुमारी ने कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट गिराने का ठेका लेनेवाले व बायो वेस्ट प्लांट के संचालक मनमानी कर रहे हैं. बायो मेडिकल वेस्ट को जलाकर नष्ट नहीं गया तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे. जेएलकेएम नेता दिलीप चौधरी ने कहा कि बायो वेस्ट संचालक अपनी कार्यशैली सुधारें नहीं, तो यहां कचरा नहीं गिराने दिया जायेगा. मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

रंगदारी मांगने की शिकायत

इस संबंध में निओगेनेटिक लैबोरेट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक अशोक सिंह व टैक्सी स्टैंड झरिया निवासी अशोक सिंह ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर जिप सदस्य स्वाति कुमारी, दिलीप चौधरी, गणेश चौधरी, आजय दास, सुधीर दास, संतोष दास अन्य बीस लोगों के खिलाफ बिना अनुमति के प्लांट में प्रवेश करने, तोड़फोड़ करने का प्रयास करने व जान मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. वहीं दिलीप चौधरी के द्वारा 10 लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप भी लगाया है. इस संबंध में थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि शिकायत मिली है. मामले की छानबीन की जा रही है.

विज्ञापन
Anand Kumar Upadhyay

लेखक के बारे में

By Anand Kumar Upadhyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola